Vodafone Idea के प्रीपेड ग्राहकों के लिए आया 'न्यू ईयर ऑफर'

Vodafone Idea ने अपने सब्सक्राइबर को रीचार्ज के प्रति प्रेरित करने के लिए "न्यू ईयर ऑफर" लॉन्च किया है। जानकारी मिली है कि इस ऑफर में कंपनी अपने सब्सक्राइबर को रीचार्ज कराने पर 30 रुपये का अमेज़न पे वाउचर दे रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2018 17:55 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन के साथ आइडिया के ग्राहकों के पास Amazon Pay वाउचर पाने का मौका
  • यह ऑफर 10 जनवरी तक उपलब्ध है
  • इस ऑफर का फायदा पाने के लिए कम से कम 95 रुपये का रीचार्ज जरूरी
Vodafone Idea ने अपने सब्सक्राइबर को रीचार्ज के प्रति प्रेरित करने के लिए "न्यू ईयर ऑफर" लॉन्च किया है। जानकारी मिली है कि इस ऑफर में कंपनी अपने सब्सक्राइबर को रीचार्ज कराने पर 30 रुपये का अमेज़न पे वाउचर दे रही है। यूज़र चाहें अमेज़न की वेबसाइट के ज़रिए अमेज़न पे की राशि से मोबाइल या डीटीएच रीचार्ज करा सकते हैं। उनके पास बिजली बिल भुगतान करने का भी विकल्प होगा। नए ऑफर का फायदा पाने के लिए ग्राहकों को कम से कम 95 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। हालांकि, अमेज़न पेज वाउचर के साथ ग्राहकों के लिए 95 रुपये का रीचार्ज प्रभावी तौर पर 65 रुपये का हो जाएगा।

न्यू ईयर ऑफर के तहत, वोडाफोन आइडिया अपने उन सभी ग्राहकों को 30 रुपये का अमेज़न पे वाउचर देगी जो कम से कम 95 रुपये का रीचार्ज कराते हैं। यह जानकारी टेलीकॉमटॉक ने दी है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, इस वाउचर को Amazon.in के ज़रिए इस्तेमाल में लाया जा सकेगा।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि वोडाफोन के साथ आइडिया के सभी ग्राहकों के पास Amazon Pay वाउचर पाने का मौका होगा। दोनों ही कंपनी के प्रीपेड ग्राहकों को कम से कम 95 रुपये का रीचार्ज कराना है। यह ऑफर 10 जनवरी तक उपलब्ध है।

वोडाफोन और आइडिया की वेबसाइट पर रीचार्ज विकल्प को चुनने पर हमें न्यू ईयर ऑफर की झलक नहीं मिली है। इस बाबत हमने वोडाफोन आइडिया से संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।
Advertisement

इस साल जुलाई महीने में Vodafone ने अमेज़न इंडिया के साथ साझेदारी की थी। इसके तहत वोडाफोन के प्रीपेड सब्सक्राइबर को अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन खरीदने पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट मिलता था। दूसरी तरफ, यह टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान इस्तेमाल करने वाले हर ग्राहक को अमेज़न प्राइम मेंबरशिप दे रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone Idea, Vodafone, Idea, Amazon Pay, Amazon India, Amazon
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.