Vodafone Idea ने कर दी मौज! Rs 3999 के इस पैक में 'डबल' हो गया डेटा, FREE बेनिफिट भी

पैक में यूजर को 1500 मिनट का आउटगोइंग कॉल बेनिफिट भी दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2025 13:53 IST
ख़ास बातें
  • 3,999 रुपये वाले पोस्टपेड पैक में मिलने वाले बेनिफिट्स डबल।
  • चुनिंदा देशों में यात्रा करने पर यूजर्स को डबल से भी ज्यादा डेटा मिलेगा।
  • पैक में यूजर को 1500 मिनट का आउटगोइंग कॉल बेनिफिट भी।

Vodafone Idea (Vi) ने अपने यूजर्स को एक बड़ा तोहफा दिया है।

Vodafone Idea (Vi) ने अपने यूजर्स को एक बड़ा तोहफा दिया है। देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने अपने 3,999 रुपये वाले पोस्टपेड पैक में मिलने वाले बेनिफिट्स को डबल कर दिया है। यह कंपनी का इंटरनेशनल रोमिंग पैक है जो विदेश में यात्रा करने वाले यूजर्स के लिए काफी उपयोगी बन जाता है। अब कनाड़ा, जापान, अज़रबैजान, जॉर्डन, जाम्बिया, और अन्य कई देशों में यात्रा करने पर यूजर्स को डबल से भी ज्यादा डेटा मिलेगा। इसके साथ ही इसमें कॉलिंग के लिए भी कई बेनिफिट मिलते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Vi टेलीकॉम ऑपरेटर ने अपने Rs 3,999 के इंटरनेशनल रोमिंग पैक में मिलने वाले बेनिफिट्स को डबल कर दिया है। कंपनी का यह पैक पहले जहां 12GB डेटा देता था, अब इसमें यूजर को 30GB का डेटा मिलने वाला है। TelecomTalk के अनुसार, कनाड़ा, जापान, अज़रबैजान, जॉर्डन, जाम्बिया जैसे अन्य लिस्टेड देशों में यात्रा के दौरान स्टैंडर्ड इंटरनेशनल रोमिंग पैक से रीचार्ज करवाने पर यूजर्स को ये नए बेनिफिट मिलने वाले हैं। पैक में 30 दिनों की वैधता मिलती है। 

Advertisement

वोडाफोन इंटरनेशनल रोमिंग पैक में यूजर को 1500 मिनट का आउटगोइंग कॉल बेनिफिट भी दिया गया है। इसमें आउटगोइंग लोकल कॉल, और भारत में कॉलिंग का बेनिफिट शामिल है। इसके साथ ही इन देशों में रहते हुए पैक वैलिडिटी तक आपको फ्री इनकमिंग कॉल्स का बेनिफिट भी मिलता रहेगा। 

पैक के बेनिफिट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। इस पैक में यूजर को 100 आउटगोइंग SMS मिलते हैं। यानी आप फ्री में ये मैसेज भेज सकते हैं जिनका 100 मैसेज भेजने तक कोई शुल्क नहीं होगा। वहीं, ये भी नोट कर लें कि पैक के अंदर जिन देशों को शामिल नहीं किया गया है, उनमें कॉल करने के लिए 35 रुपये प्रति मिनट का शुल्क देना होगा। पैक बेनिफिट्स को सरल बनाने के लिए कंपनी ने अब स्टैंडर्ड बेनिफिट स्ट्रक्चर लागू कर दिया है। यानी अब अलग-अलग देशों के लिए अलग-अलग बेनिफिट देने का सिस्टम खत्म हो गया है जिससे यूजर्स को उलझन पैदा न हो। इससे पहले Airtel ने भी अपने रोमिंग पैक में इस तरह के बेनिफिट्स दिए थे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vodafone Idea, Vi international Roaming Pack

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  2. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  3. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  4. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  6. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  7. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  8. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  9. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.