Vodafone Idea ने Rs 181 में लॉन्च किया धांसू प्लान! 30 दिनों तक रोज मिलेगा 1GB डेटा!

ये दोनों ही प्लान बेहद कमाल के हैं जो कम कीमत में ढेरों फायदे लेकर आते हैं।

Vodafone Idea ने Rs 181 में लॉन्च किया धांसू प्लान! 30 दिनों तक रोज मिलेगा 1GB डेटा!

वोडाफोन आइडिया ने 181 रुपये में एक नया प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। यह प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है।

ख़ास बातें
  • वोडाफोन आइडिया ने 181 रुपये में एक नया प्रीपेड पैक लॉन्च किया है।
  • इसमें आपको रोजाना 1GB डेटा मिलता है।
  • कंपनी ऐसा ही एक और प्लान 199 रुपये में भी पेश करती है।
विज्ञापन
Vodafone Idea के प्रीपेड प्लान्स में एक और नया पैक कंपनी ने शामिल किया है। वोडाफोन आइडिया (Vi) अपने प्रीपेड रिचार्ज पैक में जल्द बदलाव करती नजर आती है। हाल ही में कंपनी ने कुछ प्रीपेड प्लान्स में बदलाव किए थे जिनमें डेटा और वैलिडिटी में बढ़ोत्तरी की गई थी। ये प्लान 195 रुपये और 319 रुपये में उपलब्ध हैं जिनमें कंपनी ने बदलाव किए थे। 195 रुपये में अब ग्राहक को 3GB डेटा मिलता है। वहीं 319 रुपये के प्लान की वैधता अब 31 दिनों की कर दी गई है। लेटेस्ट अपडेट की बात करें तो कंपनी ने एक नया प्लान 181 रुपये में पेश किया है जिसके साथ कंपनी ने डेटा यूजर्स के लिए बढ़िया बेनिफिट दिया है। चलिए इस प्लान के बारे में आपको पूरी जानकारी बताते हैं। 

वोडाफोन आइडिया ने 181 रुपये में एक नया प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। यह प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। हालांकि इसमें कंपनी ने कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं दी है। प्लान का खास बेनिफिट ये है कि इसमें आपको रोजाना 1GB डेटा मिलता है। यानि कि अगर आपके पास कोई ऐसा प्लान मौजूद है जिसमें आपकी रोज की डेटा जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है तो यह प्लान आपको रोजाना 1GB एक्स्ट्रा डेटा उपलब्ध करवाता है। मतलब कि आपको पूरे 30GB डेटा का लाभ इसमें मिल जाता है। 
8hjndsko
कंपनी ऐसा ही एक और प्लान 199 रुपये में भी पेश करती है। इस प्लान में भी आपको रोजाना 1GB डेटा मिलता है। लेकिन यहां पर एक और फायदा है, इसमें आपको अनलिमिटिड कॉलिंग भी मिलती है। इतना ही नहीं, यह वोडाफोन प्लान रोजाना 100SMS भी ऑफर करता है। प्लान में कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी शामिल हैं जिसके तहत आपको Vi Movies and TV का बेसिक एक्सेस भी मिलता है। लेकिन यहां पर वैलिडिटी में थोड़ी कटौती की गई है। यह प्लान 18 दिनों की वैधता के साथ आता है। 
pkv0l7cg

ये दोनों ही प्लान बेहद कमाल के हैं जो कम कीमत में ढेरों फायदे लेकर आते हैं। ये प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं जिनको डेली बेसिस पर ज्यादा डेटा की आवश्यकता होती है। इनकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »