महज Rs 98 में मिलेगा 12GB डेटा, ये है Vi का जबरदस्त रीचार्ज प्लान

Vi (Vodafone Idea) अपने 98 रुपये प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को 28 दिनों की वैधता के साथ 12 जीबी डेटा ही प्रदान करती है, इसमें वॉयस कॉल और एसएमएस की कोई सुविधा मौजूद नहीं है।

महज Rs 98 में मिलेगा 12GB डेटा, ये है Vi का जबरदस्त रीचार्ज प्लान
ख़ास बातें
  • Vi (Vodafone Idea) के 98 रुपये वाले पैक की वैधता 28 दिन की है
  • प्लान में पहले मिलता था केवल 6GB डेटा
  • लेकिन अब कंपनी पेश करती है 6+6 12 जीबी डेटा
विज्ञापन
Vi (Vodafone Idea) ज्यादा से ज्यादा यूज़र्स को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रीपेड रीचार्ज प्लान पेश करती है। अन्य टेलीकॉम कंपनियों के नक्शे-कदम पर चलते हुए वोडाफोन आइडिया भी अपने रीचार्ज प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, लम्बी वैलिडिटी व ज्यादा से ज्यादा डेटा प्रदान करती है। ऐसे में हम आज आपको वीआई का एक ऐसा रीचार्ज प्लान बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको 1GB नहीं... 2GB नहीं... बल्कि टोटल 12GB डेटा मुहैया कराया जाता है। आपको बता दें, पहले इस प्लान के अंतर्गत कंपनी कुल 6GB डेटा देती थी, लेकिन बाद में कंपनी ने इस प्लान को अपग्रेड करते हुए अतिरिक्त 6GB डेटा प्रदान किया, जिसके तहत अब आपको इस रीचार्ज पर कुल मिलाकर 12GB डेटा इस्तेमाल के लिए मिलता है।
 

Vi (Vodafone Idea) का 98 रुपये वाला रीचार्ज पैक

Vi (Vodafone Idea) के 98 रुपये के रीचार्ज पैक पर आपको 6+6 यानी कि कुल मिलाकर 12GB डेटा दिया जाता है। हालांकि, कंपनी के इस प्लान की वैधता 28 दिन तक की है, यानी कि 13वें दिन आप इस प्लान के अंतर्गत मिलने वाले डेटा का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। वोडाफोन आइडिया अपने 98 रुपये प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को 28 दिनों की वैधता के साथ 12जीबी डेटा ही प्रदान करती है, इसमें वॉयस कॉल और एसएमएस की कोई सुविधा मौजूद नहीं है।
 

Jio का 12GB डेटा वाला रीचार्ज पैक

वीआई (वोडाफोन आइडिया) के विपरित यदि प्रतिद्वंदी और टेलीकॉम मार्केट की दिग्गज कंपनी की बात करें, तो Jio भी अपने एक रीचार्ज पैक के साथ 12जीबी डेटा मुहैया करती है। हालांकि, जियो के इस प्लान की कीमत 101 रुपये है। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि इस जियो के इस रीचार्ज की वैधता आपके मौजूदा प्लान पर निर्भर करती है। उदाहरण के तौर पर यदि आपका वर्तमान रीचार्ज पैक 84 दिन तक के लिए वैध है, तो आप इस 12 जीबी डेटा का इस्तेमाल 84 दिन तक कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »