Vodafone के हर प्रीपेड रीचार्ज पर मिलेगा इनाम, जानें ऑफर के बारे में

रिवार्ड्स के तौर पर अनलिमिटेड कॉलिंग, कैशबैक, अतिरिक्त डेटा, मिस्ड कॉल इनटिमेशन सेवा या एसएमएस मिलेंगे। Vodafone ने बताया है कि सभी प्रीपेड रीचार्ज हर रीचार्ज पे इनाम ऑफर के लिए वैध माने जाएंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 जुलाई 2019 18:29 IST
ख़ास बातें
  • *999# डायल करके इनाम हासिल करना होगा
  • माय वोडाफोन ऐप में उपलब्ध होगा इनाम
  • रीचार्ज महंगा होने पर रिवार्ड भी ज़्यादा मिलेगा
Vodafone ने अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए वोडाफोन रीवार्ड्स प्रोग्राम लॉन्च किया है। यह प्रोग्राम सीमित समय के लिए है। इस प्रोग्राम में प्रीपेड सब्सक्राइबर्स को हर रीचार्ज पर इनाम मिलने की गारंटी होगी। रिवार्ड्स प्रोग्राम के तहत, वोडाफोन ने नया हर रीचार्ज पे इनाम ऑफर पेश किया है। यह ऑफर हर रीचार्ज पर रिवार्ड की गारंटी देता है। इसके लिए यूज़र्स को रीचार्ज करवाने के 72 घंटे के भीतर रिवार्ड क्लेम करना होगा। वरना यह अपने आप निरस्त हो जाएगा। हर प्रीपेड रीचार्ज के लिए रिवार्ड अलग होगा। रीचार्ज महंगा होने पर रिवार्ड भी ज़्यादा मिलेगा।

रिवार्ड का फायदा पाने के लिए यूज़र को सबसे पहले अपने वोडाफोन नंबर को रीचार्ज करना होगा। इसके बाद सब्सक्राइबर्स को *999# डायल करना होगा या माय वोडाफोन ऐप्स के भीतर माय रिवार्ड्स सेक्शन में जाना होगा। ऐसा करके ही रीचार्ज के बाद मिलने वाले रिवार्ड का फायदा उठाया जा सकेगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह रीचार्ज के 72 घंटे के अंदर करना होगा। रीचार्ज वोडाफोन वेबसाइट, माय वोडाफोन ऐप या किसी थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट या रिटेल स्टोर से करवाया जा सकेगा।

रिवार्ड्स के तौर पर अनलिमिटेड कॉलिंग, कैशबैक, अतिरिक्त डेटा, मिस्ड कॉल इनटिमेशन सेवा या एसएमएस मिलेंगे। Vodafone ने बताया है कि सभी प्रीपेड रीचार्ज हर रीचार्ज पे इनाम ऑफर के लिए वैध माने जाएंगे। इसका मतलब है कि यूज़र चाहे एसएमएस रीचार्ज करें या डेटा रीचार्ज, हर स्थिति में वे रिवार्ड्स पाने के हकदार होंगे। हालांकि, वैल्यू एडेड सर्विसेज के एक्टिवेशन को रिवार्ड्स में नहीं वैध माना जाएगा।

कुछ रीचार्ज में यूज़र्स कई रिवार्ड्स पाएंगे। हाालांकि, सब्सक्राइबर्स इनमें से सिर्फ एक विकल्प को चुन पाएंगे। इसके अलावा कई रीचार्ज करवाने पर यूज़र्स कई रिवार्ड्स पाने के हकदार होंगे।

वोडाफोन रिवार्ड्स प्रोग्राम के बारे में जानकारी सबसे पहले टेलीकॉम टॉक द्वारा दी गई। इस ऑफर के नियम एवं शर्तें वोडाफोन की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Vodafone Rewards Programme, Vodafone Prepaid
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  2. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  3. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  3. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  4. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  7. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  9. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  10. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.