Vodafone के इस प्लान में मिलेगा कुल 270 जीबी डेटा

997 रुपये के Vodafone Prepaid Plan को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। जैसा कि हमने आपको बताया, यह चुनिंदा सर्कल में ही उपलब्ध है जिसमें यूपी वेस्ट शामिल है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 20 जनवरी 2020 19:52 IST
ख़ास बातें
  • 997 रुपये के Vodafone Prepaid Plan की वैधता 180 दिनों की है
  • अनलिमिटेड लोकल व नेशनल कॉल की सुविधा के साथ आता है यह प्लान
  • वोडाफोन जल्द ही इस प्लान को अन्य सर्कल में भी उपलब्ध कराएगी
Vodafone ने लंबी वैधता वाला एक प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है जो अभी चुनिंदा सर्कल में ही उपलब्ध है। वोडाफोन ने 997 रुपये का नया प्लान मार्केट में उतारा है जो 180 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसे अभी यूपी वेस्ट सर्कल में उपलब्ध कराया गया है। लंबी वैधता वाले प्लान की बात करें तो वोडाफोन पहले ही 1,499 रुपये और 2,399 रुपये प्लान मार्केट में उतार चुकी है जो 365 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। 6 महीने की वैधता वाले नए प्लान में यूज़र्स को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी।

997 रुपये के Vodafone Prepaid Plan को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। जैसा कि हमने आपको बताया, यह चुनिंदा सर्कल में ही उपलब्ध है जिसमें यूपी वेस्ट शामिल है। इस प्लान में यूज़र्स को हर दिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड लोकल व नेशनल कॉल और प्रतिदिन 100 मुफ्त एसएमएस मिलेंगे। प्लान की वैधता 180 दिनों की है यानी 6 महीने। इस प्लान के साथ यूज़र्स को 499 रुपये का एक साल का Vodafone Play का सब्सक्रिप्शन और 999 रुपये का एक साल का Zee5 सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। यह प्लान कंपनी की साइट पर यूपी वेस्ट सर्कल में लाइव है। प्लान के बारे सबसे पहले जानकारी Telecom Talk द्वारा दी गई और इसका दावा है कि वोडाफोन जल्द ही इस प्लान को अन्य सर्कल में भी उपलब्ध कराएंगी।
Advertisement

अगर आप यही फायदे कम वैधता वाले प्लान में पाना चाहते हैं तो आपके पास वोडाफोन का 599 रुपये का प्रीपेड प्लान है। इसमें भी 997 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के फायदे मिलते हैं। लेकिन इसकी वैधता 84 दिनों की है। अगर आप 28 दिन या 56 दिनों की वैधता चाहते हैं तो कंपनी के पास क्रमशः 249 रुपये और 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान हैं।

कुछ दिन पहले Vodafone ने अपने प्रीपेड प्लान के पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए 99 रुपये और 555 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किए थे। दोनों ही प्रीपेड प्लान अभी चुनिंदा सर्कल में ही उपलब्ध हैं। ये प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और डेटा के साथ आते हैं। इसके अलावा Zee5 का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
  2. Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
  3. सिर्फ कॉलिंग-SMS के लिए चाहिए रिचार्ज? Airtel, Jio, Vi और BSNL के ये सस्ते प्लान देखें
  4. क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
  5. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
  6. Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
  7. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
  8. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
  9. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
  10. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.