मोबाइल रिचार्ज महंगा करना पड़ा भारी! Vi यूजर्स BSNL में करा रहे नंबर पोर्ट

BSNL vs Vi : वीआई के अलावा जियो (jio) और एयरटेल ने भी अपने सभी रिचार्ज को महंगा कर दिया है, जबकि बीएसएनएल ने कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 अगस्त 2024 17:51 IST
ख़ास बातें
  • वीआई यूजर्स करा रहे नंबर पोर्ट
  • बीएसएनएल को हो रहा है फायदा
  • BSNL ने नहीं किए हैं रिचार्ज महंगे

वोडा-आइडिया अभी तक देशभर में 5जी नेटवर्क को रोलआउट नहीं कर पाई है।

Photo Credit: Reuters

क्‍या मोबाइल रिचार्ज महंगा होने से टेलिकॉम कंपनियों को ग्राहकों का नुकसान हो रहा है? वोडाफोन आइडिया (Vi) के सीईओ अक्षय मूंदड़ा ने मंगलवार को कहा कि जुलाई में टैरिफ बढ़ोतरी के बाद से सरकारी कंपनी बीएसएनएल (BSNL) में ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यानी वोडा-आइडिया के ग्राहक बीएसएनएल में अपना नंबर पोर्ट करा रहे हैं। वीआई के अलावा जियो (jio) और एयरटेल ने भी अपने सभी रिचार्ज को महंगा कर दिया है, जबकि बीएसएनएल ने कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मूंदड़ा ने तिमाही नतीजों के बाद एनालिस्‍ट से कहा कि ग्राहकों के बीएसएनएल में पोर्ट करने की वजह टैरिफ में हुई बढ़ोतरी है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर हम नजर रख रहे हैं। 

गौरतलब है कि कंपनी लगातार अपने सब्‍सक्राइबर्स को खो रही है। इसकी एक वजह 5G को भी माना जा रहा है। एयरटेल और जियो के मुकाबले अभी तक वोडा-आइडिया 5जी नेटवर्क का विस्‍तार नहीं कर पाई है, जबकि BSNL का 4G नेटवर्क जल्‍द देश में रोलआउट होने वाला है।

हाल के दिनों में कई मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि टैरिफ में बढ़ाेतरी के बाद यूजर्स अपना नंबर बीएसएनएल में पोर्ट करा रहे हैं। Rising Kashmir की एक रिपोर्ट में रोजाना 300 से 400 नंबर BSNL में पोर्ट होने की जानकारी सामने आई थी। वीआई के अलावा, जियो और एयरटेल यूजर्स के भी BSNL में स्विच करने की रिपोर्ट थी। 
Advertisement

दैनिक भास्‍कर की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि जुलाई में 13 दिन में मध्‍य प्रदेश में 1.05 लाख मोबाइल नंबर बीएसएनएल में पोर्ट कराए गए। 
Advertisement
 

25 लाख सब्‍सक्राइबर गंवाए Vi ने 

रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में वोडाफोन-आइडिया ने 2.5 मिलियन (25 लाख) मोबाइल ग्राहक खो दिए। जून के आखिर तक कंपनी का कुल सब्‍सक्राइबर बेस 210.1 मिलियन (लगभग 21 करोड़) रह गया। हालांकि कंपनी के 4G ग्राहक बढ़े हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  5. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  6. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  7. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  8. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  9. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.