Vi ने लॉन्‍च किया Rs 401 का प्‍लान, 1 साल के लिए मिलेगा इस OTT का HD सब्‍सक्र‍िप्‍शन

Vi के नए 401 रुपये के पोस्टपेड प्लान की असल खूबी है Sun NXT का प्रीमियम एचडी सब्सक्रिप्शन। पूरे साल के लिए यह सब्‍सक्र‍िप्‍शन दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 मार्च 2023 16:35 IST
ख़ास बातें
  • वीआई ने नया पोस्‍टपेड प्‍लान किया लॉन्‍च
  • यूजर्स को मिलेगा एक साल के लिए ओटीटी सब्‍सक्र‍िप्‍शन
  • साउथ के लिए विशेषतौर पर लॉन्‍च किया गया है प्‍लान

कस्‍टमर Zee5 का कटेंट भी देख पाएंगे। यह कंटेंट वीआई मूवीज और टीवी ऐप पर देखा जा सकेगा।

आमतौर पर लोग जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) के बंडल्‍ड ऑफर्स पर ही ध्‍यान देते हैं, लेकिन वोडा-आइडिया (Vi) भी काफी कुछ ऑफर करता है। इस दफा Vi ने एक नया 401 रुपये का पोस्टपेड प्लान लॉन्च किया है। यह प्‍लान नॉन हिंदीभाषी ग्राहकों पर फोकस करता है। जानकारी के मुताबि‍क Vi के इस पोस्‍टपेड प्‍लान को लेने वाले यूजर्स को तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में बहुत सारा कंटेंट देखने को मिलेगा, साथ ही एक ओटीटी का HD सब्‍सक्र‍िप्‍शन साल भर के लिए दिया जाएगा। 

जानकारी के अनुसार, Vi के नए 401 रुपये के पोस्टपेड प्लान की असल खूबी है Sun NXT का प्रीमियम एचडी सब्सक्रिप्शन। पूरे साल के लिए यह सब्‍सक्र‍िप्‍शन दिया जा रहा है। और तो और मोबाइल फोन के साथ ही आपके टीवी पर भी यह सब्‍सक्र‍िप्‍शन काम करेगा। याद रहे कि सन एनएक्‍सटी तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में कटेंट देने वाले सबसे बड़े प्‍लेटफॉर्म्‍स में से एक है। 
Advertisement

बताया गया है कि इस प्‍लान को वीआई और एन एनएक्‍सटी 401 साउथ मैक्‍स पोस्‍टपेड प्‍लान कहा जा रहा है। प्‍लान लेने वाले लोग सन मराठी और बांग्‍ला टीवी शो भी देख पाएंगे। जानकारी के अनुसार कस्‍टमर्स को प्रीमियम एचडी सब्‍सक्र‍िप्‍शन दिया जाएगा। यह एक साल तक के लिए वैलिड होगा। कस्‍टमर्स को डुअल स्‍क्रीन एक्‍सेस दिया जाएगा, यानी वो अपने मोबाइल के साथ-साथ टीवी पर भी Sun NXT प्रीमियम एचडी को देख पाएंगे। यही नहीं, कस्‍टमर Zee5 का कटेंट भी देख पाएंगे। यह कंटेंट वीआई मूवीज और टीवी ऐप पर देखा जा सकेगा। 

यूजर्स को हर महीने 50 जीबी डेटा ऑफर किया जाएगा। इसके अलावा रात 12 से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। 3 हजार एसएमएस हर महीने दिए जाएंगे। नेशनल अनलिमिटेड कॉल्‍स तो मिलेंगी ही।  
Advertisement

यहां एक बात ध्‍यान देने वाली है कि वीआई के पास पहले से ही एक 401 रुपये का पोस्‍टपेड प्‍लान है। यह प्‍लान SonyLiv का मोबाइल सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है। यानी दोनों प्‍लान्‍स में फर्क ओटीटी सब्‍सक्र‍िप्‍शन का ही है। अगर आप Sun NXT की मेंबरशिप नहीं चाहते, तो SonyLiv के मोबाइल सब्सक्रिप्शन वाला 401 रुपये का प्‍लान चुन सकते हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.