रातभर Free अनलिमिटेड डाटा के अलावा 168GB डाटा, फ्री कॉलिंग के साथ आता है Vi का ये प्लान

Vi (वोडफान आइडिया) के इस शानदार पैक की कीमत महज 558 रुपये है। इस कीमत में दूसरी कंपनियां 1.5GB व 2GB डाटा ही प्रदान करती हैं, लेकिन वीआई के इस रीचार्ज में आपको डेली 3GB डाटा प्राप्त होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 मई 2021 22:20 IST
ख़ास बातें
  • Vi के इस रीचार्ज प्लान की वैधता 56 दिन की है
  • वीआई के इस पैक में रोज़ाना फ्री भेज सकेंगे 100 SMS
  • प्लान में 'बिंज ऑल नाइट' और 'वीकेंड डाटा रोलओवर' बेनेफिट्स भी शामिल हैं

इस पैक में किसी भी नेटवर्क प अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है

यदि आप Vi ग्राहक हैं... और डेली 2GB डाटा वाले समान्य पैक से उब गए हैं... तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से एक ऐसे प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं जो कि 1.5GB व 2GB प्लान की कीमत में आपको डेली 3GB डाटा मुहैया कराएगा। यही नहीं इस प्लान में समान्य कॉलिंग व मैसेज बेनेफिट के अलावा भी काफी कुछ खास छुपा हुआ है। दरअसल, इस प्लान में ग्राहकों को रातभर फ्री अनलिमिटेड डाटा उपलब्ध कराया जाता है, जो कि उनके मौजूदा प्लान डाटा कोटा से नहीं कटता। ऐसे में नाइट बिंज वॉचर्स के लिए ये प्लान बेहतरीन साबित होने वाला है। इसके अलावा यदि आप डेली 3GB डाटा इस्तेमाल नहीं कर पाए, तो आप बचा हुआ डाटा बर्बाद नहीं जाएगा बल्कि इस प्लान में आप वीकेंड पर बचे हुए डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान की कीमत और इनमें छिपे बेनेफिट्स के बारे में।

Vi (वोडफान आइडिया) के इस शानदार पैक की कीमत महज 558 रुपये है। इस कीमत में दूसरी कंपनियां 1.5GB व 2GB डाटा ही प्रदान करती हैं, लेकिन वीआई के इस रीचार्ज में आपको डेली 3GB डाटा प्राप्त होगा। हालांकि, इस पैक की वैधता 56 दिन तक की है। इस लिहाज़ से आपको इल प्लान में कुल मिलाकर 168GB डाटा प्रदान किया दाता है। इसके अलावा, इस पैक में किसी भी नेटवर्क प अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है। साथ ही आप प्लान के तहत रोज़ाना 100 फ्री एसएमस भेज सकते हैं। ये तो रही समान्य बेनेफिट्स की बात।

अब यदि वीआई के एक्सक्लूसिव बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें 'बिंज ऑल नाइट' और 'वीकेंड डाटा रोलओवर' जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। 'बिंज ऑल नाइट' बेनेफिट की बात करें, तो इस प्लान में आपको ऑलनाइट अनलिमिटेड डाटा प्रदान किया जाता है, जिसमें आप रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक के बीच अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं, और वो डाटा आपके मौजूदा प्लान से नहीं काटा जाएगा। इसके अलावा, 'वीकेंड डाटा रोलओवर' सुविधा के तहत ये टेलीकॉम कंपनी आपको बचे हुए डाटा का इस्तेमाल करने की इज़ाजत देती है। जिसका मतलब यह है कि सोमवार से लेकर शुक्रवार तक जिस-जिस दिन आपने पूरा 3GB डाटा इस्तेमाल नहीं किया है, उस-उस दिन का बचा डेटा आप वीकेंड में इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
#ताज़ा ख़बरें
  1. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  2. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  3. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  4. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  5. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  6. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  8. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  9. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  10. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.