• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • IPL 2022 : Vi ने लॉन्च किए 2 रिचार्ज प्लान, मिलेगा Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन और 2GB डेली डेटा

IPL 2022 : Vi ने लॉन्च किए 2 रिचार्ज प्लान, मिलेगा Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन और 2GB डेली डेटा

499 रुपये के Vi प्लान में 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 28 दिन है।

IPL 2022 : Vi ने लॉन्च किए 2 रिचार्ज प्लान, मिलेगा Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन और 2GB डेली डेटा

Vi के पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्लान हैं, जिनमें Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है

ख़ास बातें
  • 499 रुपये और 1,066 रुपये कीमत में आते हैं दोनों Vi रिचार्ज प्लान
  • इन दोनों प्लान में मिलता है 2GB डेली डेटा और 100 डेली फ्री SMS का फायदा
  • Disney+ Hotstar Mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है दोनों नए Vi प्लान मे
विज्ञापन
Vi (Vodafone Idea) ने दो नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं, जो Disney+ Hotstar एक्सेस के साथ आते हैं। नए रिचार्ज प्लान की कीमत 499 रुपये और 1,066 रुपये है और ये अलग-अलग वैलिडिटी के साथ आते हैं। नए प्लान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फैन्स पर फोकस करते हैं, जो दो दिन पहले ही शुरू हुई थी। दोनों प्लान Disney+ Hotstar मोबाइल के एक साल के सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। प्रतिद्वंद्वी टेलीकॉम सर्विस रिलायंस जियो ने भी हाल ही में एक नया 55 दिनों की वैलिडिटी वाला 555 रुपये का क्रिकेट डेटा ऐड ऑन पैक लॉन्च किया था, जिसमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार का एक साल का सब्सक्रिप्शन शामिल है।
 

Vi Rs. 499, Rs. 1,066 prepaid recharge plan benefits

499 रुपये के Vi प्लान में 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 28 दिन है। यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा भी मिलेगी और वे प्रतिदिन 100 फ्री SMS भेज सकते हैं। यह प्लान एक साल के Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।
 
vi
इसी प्रकार 1,066 रुपये के प्लान में हर दिन 2GB डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस रिचार्ज प्लान के साथ, यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रति दिन 100 फ्री SMS और एक साल के डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन का एक्सेस मिलेगा।

Vi के पोर्टफोलियो में एक 601 रुपये का प्लान भी है, जो 3GB डेली डेटा देता है, और इसकी वैलिडिटी 28 दिन है। इसमें 16GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। इसके अलावा, एक 901 रुपये का डेटा प्लान है, जिसमें 3GB डेली डेटा और 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें 48GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। ग्राहक 365 दिनों की वैधता वाला एक सालाना प्लान भी चुन सकते हैं, जिसमें 1.5GB डेली डेटा मिलता है। इसकी कीमत 3,099 रुपये है। तीनों रिचार्ज प्लान में एक साल का Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है, साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 मुफ्त एसएमएस का फायदा भी मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »