Vi के 300 रुपये से भी कम के रीचार्ज में मिलेगा डेली 4GB डाटा व फ्री कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स, ये है प्लान...

Vi (Vodafone Idea) के 299 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पैक में आपको प्रतिदिन 2GB + 2GB = 4GB डाटा मुहैया कराया जाता है। इस प्लान की वैधता 28 दिन तक की है, जिस लिहाज़ से आपको कुल मिलाकर 112GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2021 16:52 IST
ख़ास बातें
  • Vi के इस रीचार्ज में शामिल है वीकेंड डाटा रोलओवर की सुविधा
  • वीआई 299 रुपये का रीचार्ज पैक रातभर फ्री मिलेगा इंटरनेट
  • इस प्लान की वैधता 28 दिन की है
Vi (Vodafone Idea) के कई ऐसे प्रीपेड रीचार्ज प्लान हैं, जो कि Jio व Airtel जैसी दिग्गज प्रतिद्वंदी कंपनियों के रीचार्ज प्लान्स को कड़ी टक्कर देते हैं। ऐसे ही एक प्लान की जानकारी आज हम आपको इस लेख के माध्यम से देने जा रहे हैं। जियो व एयरटेल के 300 रुपये से कम के रीचार्ज पैक में जहां आपको डेली 2 जीबी डाटा की सुविधा प्राप्त होती है, उतनी ही कीमत में वीआई कंपनी आपको दोगुना डाटा प्रदान कर रही है। जी हां, वीआई के 299 रुपये की कीमत वाले रीचार्ज पैक में आपको 2 जीबी की जगह 4 जीबी डेली डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है। यही नहीं, डाटा के अलावा इस पैक में कॉलिंग व एसएमएस सुविधा भी मौजूद है। केवल इतना ही नहीं बल्कि वीआई का यह पैक कई और बेनेफिट्स से भरा हुआ है, आइए जानते हैं क्या कुछ हैं यह बेनेफिट्स।

Vi (Vodafone Idea) के 299 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पैक में आपको प्रतिदिन 2GB + 2GB = 4GB डाटा मुहैया कराया जाता है। इसके साथ ही पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी शामिल है, जिसमें आप मुफ्त लोकल/एसटीडी/रोमिंग कॉल्स का फायदा उठा सकते हैं। यही नहीं इस प्लान के तहत आप रोज़ाना 100 लोकल और नेशनल एसएमएस मुफ्त भेज सकते हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिन तक की है, जिस लिहाज़ से आपको कुल मिलाकर 112GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement

यह तो वह समान्य बेनेफिट्स हैं जिनका इस्तेमाल आप जियो व एयरटेल जैसी टेलीकॉम कंपनियों के रीचार्ज पैक में पा सकते हैं। लेकिन वीआई का प्लान इन सब के अलावा भी कई और दिलचस्प बेनेफिट्स से लैस है। इस प्लान में आपको ऑलनाइट डाटा पैक प्रदान करती है, जिसमें आप रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं, और वो डाटा आपके मौजूदा प्लान से नहीं काटा जाएगा।

यही नहीं, इस प्लान के साथ आपको डाटा वीकेंड रोलओवर की सुविधा भी प्राप्त होती है, जिसके तहत सोमवार से लेकर शुक्रवार तक जिस-जिस दिन आपने पूरा 1.5 जीबी डेटा इस्तेमाल नहीं किया है, उस-उस दिन का बचा डेटा आप वीकेंड में इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vi rs 299 recharge plan, Vi Daily 4GB data plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.