₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक

Vi ने ₹35 का नया Regional OTT Pack लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स 6 रीजनल OTT प्लेटफॉर्म में से कोई भी 2 चुनकर 28 दिनों तक कंटेंट देख सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 नवंबर 2026 18:11 IST
ख़ास बातें
  • Vi ने यूजर्स के लिए ₹35 का नया Regional OTT Pack पेश किया
  • छह OTT प्लेटफॉर्म में से अपनी पसंद के दो चुन सकेंगे
  • पैक में 28 दिन OTT एक्सेस और 1GB डेटा मिलेगा

Vi का नया ₹35 Regional OTT Pack छह प्लेटफॉर्म में से दो चुनने का ऑप्शन देता है

Photo Credit: Vi

Vodafone Idea (Vi) ने अपने यूजर्स के लिए नया एंटरटेनमेंट पैक लॉन्च किया है। कंपनी के Vi Movies & TV प्लेटफॉर्म पर आए इस पैक की कीमत सिर्फ 35 रुपये है। खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को 6 रीजनल OTT प्लेटफॉर्म में से अपनी पसंद के कोई भी 2 प्लेटफॉर्म चुनने का ऑप्शन मिलता है। इन प्लेटफॉर्म पर 9 भारतीय भाषाओं में फिल्में और शोज देखे जा सकते हैं। इस पैक में 28 दिनों के लिए OTT का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा कंपनी 1GB डेटा भी दे रही है, जिसकी वैलिडिटी 7 दिन है।

Vi का यह नया पैक उन यूजर्स के लिए है, जो अलग-अलग रीजनल भाषाओं में फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं। इसमें SonyLIV South, Chaupal, ManoramaMAX, KLiKK, AddaTimes और Aao NXT जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। यूजर्स इनमें से अपनी पसंद के कोई भी दो प्लेटफॉर्म चुन सकते हैं। खास बात यह है कि दोनों प्लेटफॉर्म एक ही भाषा के होने जरूरी नहीं हैं। यूजर अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग भाषाओं वाले प्लेटफॉर्म भी चुन सकते हैं।

भाषाओं की बात करें तो SonyLIV South पर तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ कंटेंट मिलेगा। वहीं, Chaupal पर पंजाबी, हरियाणवी और भोजपुरी भाषा के प्रोग्राम देखे जा सकते हैं। ManoramaMAX पर मलयालम कंटेंट उपलब्ध है। इसके अलावा KLiKK और AddaTimes पर बंगाली मनोरंजन का ऑप्शन मिलेगा। वहीं, Aao NXT पर ओड़िया भाषा का कंटेंट देखा जा सकेगा। इस तरह कंपनी के नए पैक में कुल 9 भारतीय भाषाओं का कंटेंट शामिल है।

वैलिडिटी की बात करें तो ₹35 के इस पैक में चुने गए दोनों OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस 28 दिनों के लिए मिलेगा। इसके साथ मिलने वाला 1GB डेटा 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। ध्यान देने वाली बात है कि यह मोबाइल-ओनली पैक है, यानी OTT कंटेंट देखने के लिए यूजर्स को मोबाइल पर Vi Movies & TV ऐप का इस्तेमाल करना होगा। इस पैक का फायदा लेने के लिए यूजर के Vi नंबर पर पहले से कोई एक्टिव सर्विस वैलिडिटी वाला रिचार्ज होना जरूरी है।

इस पैक को Vi ऐप या अधिकृत थर्ड-पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदा जा सकता है। रिचार्ज करने के बाद यूजर्स को Vi Movies & TV ऐप में अपने Vi मोबाइल नंबर से लॉगइन करना होगा। इसके बाद अपनी पसंद के दो OTT प्लेटफॉर्म चुनकर उनका कंटेंट देखा जा सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. X पर टीनेजर्स देखेंगे कैसा कंटेंट, माता-पिता कर पाएंगे कंट्रोल, डेली यूज की लिमिट भी तय, जानें क्या बदल गया
#ताज़ा ख़बरें
  1. X पर टीनेजर्स देखेंगे कैसा कंटेंट, माता-पिता कर पाएंगे कंट्रोल, डेली यूज की लिमिट भी तय, जानें क्या बदल गया
  2. फ्री में Amazon Prime मेंबरशिप चाहिए? Airtel, Jio और Vi के ये प्लान आजमाएं
  3. Google Fitbit Edge का भारत में लॉन्च जल्द, 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट
  4. होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
  5. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
  6. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  7. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  8. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  9. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  10. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.