Vodafone Idea ने इस राज्य में ब्लॉक किए 8 हजार सिम कार्ड! जानें वजह

सिम कार्ड जारी करने में शामिल आठ लोगों के खिलाफ एक साल से अधिक समय तक कानूनी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 मार्च 2022 11:46 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea ने मध्य प्रदेश में ब्लॉक किए 8 हजार के लगभग सिम कार्ड।
  • साइबर पुलिस ने ठगी की शिकायत के बाद दिया था निर्देश।
  • सभी टेलीकॉम कंपनियां कर रही हैं रिकॉर्ड्स की री-वैरिफिकेशन।

मध्य प्रदेश पुलिस ने नकली पहचान पत्रों पर जारी सिम कार्ड को ब्लॉक करने का दिया था निर्देश।

Vodafone Idea (Vi) ने मध्य प्रदेश में 8 हजार के लगभग सिमकार्ड ब्लॉक कर दिए हैं। साइबर पुलिस ने राज्य की विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों को फर्जी आईडी कार्ड (ID card) या पहचान पत्रों पर जारी किए गए सभी सिम (SIM) कार्ड ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को कंपनी ने 8 हजार से अधिक ऐसे सिम कार्ड ब्लॉक कर दिए जो जाली पहचान पत्रों पर जारी किए गए थे। दरअसल, मध्य प्रदेश में एक शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 2020 में उसने फेसबुक विज्ञापन में कार देखकर उसे खरीदने की सोची। लेकिन उसके साथ 1.75 लाख रुपये की ठगी हो गई। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि जिस सिम कार्ड से ठगों ने कॉल किया था, वह किसी अन्य इन्सान के आईडी कार्ड पर जारी किया गया था। 

ग्वालियर के साइबर जोन पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने कहा, "ठगों ने जिस नम्बर का इस्तेमाल किया उसे टेलीकॉम कंपनी ने किसी दूसरे शख्स की आईडी पर जारी किया था। उसके बाद पता चला कि जुर्म में शामिल लोगों के लिए सिम कार्ड जारी करने में 8 लोग शामिल थे।" 
Advertisement

इस मामले में और गहराई से जांच-पड़ताल करने के बाद पुलिस को पता चला कि ठगों ने लोगों को लूटने के लिए इन सिम कार्डों का इस्तेमाल करके 20 हजार अलग-अलग नम्बरों से कॉल किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिम कार्ड जारी करने में शामिल आठ लोगों के खिलाफ एक साल से अधिक समय तक कानूनी कार्रवाई की गई है।

पड़ताल के बाद साइबर यूनिट ने Vodafone-Idea, Airtel और BSNL समेत विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों को इन नंबरों के री-वैरिफिकेशन के लिए नोटिस जारी किया था। नोटिस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए Vodafone-Idea ने हाल ही में रिकॉर्ड के दोबारा वैरिफिकेशन के बाद 7,948 सिम कार्डों को ब्लॉक कर दिया।
Advertisement

अग्रवाल ने दावा किया कि देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टेलीकॉम कंपनी ने भोले-भाले लोगों को ठगी से बचाने के लिए इतनी बड़ी संख्या में सिम कार्डों को ब्लॉक किया है। उन्होंने कहा कि अन्य टेलीकॉम कंपनियां भी अपने रिकॉर्ड्स की री-वैरिफिकेशन करने में लगी हैं ताकि इस तरह के फर्जी सिम कार्ड्स को ब्लॉक किया जा सके।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.