Tata Sky कनेक्शन लेना हुआ महंगा, सेट-टॉप बॉक्स की कीमत अब हुई इतनी

Tata Sky SD और HD सेट-टॉप बॉक्स की कीमत को बढ़ा कर 1,499 रुपये कर दिया गया है। नई कीमत के साथ दोनों टाटा-स्काई बॉक्स वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 मार्च 2020 18:53 IST
ख़ास बातें
  • Tata Sky HD और SD सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,499 रुपये हो गई है
  • टाटा स्काई के सेकेंडरी कनेक्शन के लिए भी अब ज्यादा शुल्क देना होगा
  • नई कीमत के साथ सेट-टॉप बॉक्स कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है

Tata Sky HD सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,499 रुपये है

Tata Sky ने अपने सेट-टॉप बॉक्स की कीमत में बढ़ोतरी की है। हाल ही में कंपनी ने अपने एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत में 100 रुपये की छूट की घोषणा की थी और अब कंपनी ने अपने बॉक्स की कीमत वापस बढ़ा दी है। बढ़ी हुई कीमत टाटा स्काई एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स दोनों मॉडल पर लागू है। पिछले महीने, ऑपरेटर ने अपने एसडी सेट-टॉप बॉक्स को वेबसाइट से हटा दिया था और एचडी बॉक्स की कीमत को एसडी के बराबर कर दिया था। हालांकि, अब एसडी सेट-टॉप बॉक्स को नई कीमत के साथ वापस लिस्ट कर दिया गया है।

Tata Sky वेबसाइट पर लिस्टिंग में एसडी और एचडी सेट-टॉप बॉक्स के नए दाम दिखाई दे रहे हैं। टाटा स्काई एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स मॉडल दोनों आधिकारिक साइट पर 1,499 रुपये कीमत में लिस्ट किए गए हैं। यह कीमत पिछली कीमत से 100 रुपये ज्यादा है। 1,399 की कीमत।

पिछले काफी समय से टाटा स्काई अपने एचडी सेट-टॉप बॉक्स को 1,499 रुपये में ही बेचती आ रही है, लेकिन जनवरी में कंपनी ने अपने एचडी विकल्प की कीमत में 100 रुपये का डिस्काउंट देना शुरू कर दिया था। इसके बाद Tata Sky SD और HD बॉक्स की कीमत एक समान हो गई थी। इसके बाद कंपनी ने अपने एसडी सेट-टॉप बॉक्स को वेबसाइट से हटा दिया था। माना जा रहा था कि कंपनी ने इस बॉक्स को फिर से साइट पर लिस्ट कर दिया है।

Tata Sky के विपरीत, Airtel अपने HD सेट-टॉप बॉक्स को कम से कम 1,300 रुपये में बेचती है। वहीं दूसरी ओर, डिश टीवी अपने एचडी सेट-टॉप बॉक्स को 1,599 रुपये में बेचती है।
Advertisement

अपने एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स विकल्पों की कीमत को बढ़ाने के अलावा टाटा स्काई ने मल्टी-टीवी कनेक्शन शुल्कों में भी बढ़ोतरी की है, जैसा कि डीटीएच खबरों पर फोकस करने वाली साइट DreamDTH ने अपनी वेबसाइट पर रिपोर्ट किया है। ऑपरेटर द्वारा सेकेंडरी एसडी कनेक्शन की कीमत को 1,299 रुपये से बढ़ा कर 1,399 रुपये कर दिया है। वहीं, एचडी सेकेंडरी कनेक्शन को 999 रुपये से 1,199 रुपये कर दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , tata Sky, tata Sky HD, tata Sky SD, tata Sky Connection
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.