Tata Sky ने फिर घटाई एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमतें

Tata Sky Set-Top Boxes Price: टाटा स्काई ने एक बार फिर अपने सेट-टॉप बॉक्स की कीमतें कर दी हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 जून 2019 21:03 IST
ख़ास बातें
  • Tata Sky SD सेट-टॉप बॉक्स को अब 1,399 रुपये में खरीदा जा सकेगा
  • नई कीमत के साथ टाटा स्काई की वेबसाइट पर लिस्ट हैं सेट-टॉप बॉक्स
  • Tata Sky HD सेट-टॉप बॉक्स को अब 1,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा

Tata Sky ने फिर घटाई एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमतें

Tata Sky ने एक बार फिर अपने सेट-टॉप बॉक्स की कीमतें कर दी हैं। इस साल में यह दूसरी बार है जब Tata Sky ने अपने एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमतों में बदलाव किया है। याद करा दें कि टाटा स्काई ने पिछले महीने पहली बार कीमतें कम की थी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Tata Sky की वेबसाइट पर सेट-टॉप बॉक्स नई कीमतों के साथ लिस्ट कर दिए गए हैं, इस बार कीमतों में 300 रुपये की कटौती की गई है।

कीमत में बदलाव के बाद अब Tata Sky का एचडी सेट-टॉप बॉक्स 1,499 रुपये में उपलब्ध है, जबकि एसडी सेट-टॉप बॉक्स के लिए 1,399 रुपये चुकाने होंगे। बता दें कि Dish TV के एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,590 रुपये और एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,490 रुपये है।

Tata Sky ने कम की सेट-टॉप बॉक्स की कीमतें
Photo Credit: Tata Sky Website

पिछले महीने कटौती के बाद Tata Sky एचडी सेट-टॉप बॉक्स 1,800 रुपये में तो वहीं इसका एसडी सेट-टॉप बॉक्स 1,600 रुपये में मिल रहा था। इसका मतलब हाल ही में कटौती के बाद Tata Sky के एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत में  301 रुपये और एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 201 रुपये कम की गई है।

गौर करने वाली बात यह है कि एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत में केवल 100 रुपये का अंतर है। कीमत में अंतर कम होने की वज़ह से ग्राहक एचडी वेरिएंट लेने के लिए प्रेरित होंगे। जैसा कि हमने आपको बताया कि नई कीमत के साथ सेट-टॉप बॉक्स कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हैं। देश में स्थानीय डीलरों और रिटेल स्टोर पर भी नई कीमत लागू होनी चाहिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tata Sky, Tata Sky HD, Tata Sky SD
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.