रिलायंस जियो पंजाब के कॉलेजों में देगी मुफ्त वाई-फाई सेवा

पंजाब सरकार ने रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है। इसके तहत जियो सभी सरकारी आईटीआई, पॉलीटेकनीक, और इंजीनियरिंग कॉलेज में वाई-फाई सुविधा मुहैया कराई जाएगी। रिलायंस जियो के साथ साझेदारी के बारे में जानकारी पंजाब सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह छन्नी ने दी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 मई 2017 11:03 IST
ख़ास बातें
  • पंजाब सरकार ने रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है
  • सरकारी शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थियों को मुफ्त इंटरनेट मिलेगा
  • रिलायंस जियो इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कराने के अलावा मुफ्त वाई-फाई सेवा देगी
पंजाब सरकार ने रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है। इसके तहत जियो सभी सरकारी आईटीआई, पॉलीटेकनीक, और इंजीनियरिंग कॉलेज में वाई-फाई सुविधा मुहैया कराई जाएगी। रिलायंस जियो के साथ साझेदारी के बारे में जानकारी पंजाब सरकार के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह छन्नी ने दी।

उन्होंने कहा कि इस करार के बाद सरकारी शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थियों को मुफ्त इंटरनेट मिलेगा। वे इसका इस्तेमाल पढ़ाई में कर सकेंगे। इससे नकदरहित भुगतान और डिजिटलाइज़ेशन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सरकारी आईटीआई, पॉलीटेकनीक और इंजीनियरिंग कॉलेज के कैंपस में मुफ्त वाई-फाई सेवा के लिए पंजाब सरकार और प्राइवेट कंपनी रिलायंस जियो में करार हुआ है।

उन्होंने जानकारी दी है कि रिलायंस जियो इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कराने के अलावा मुफ्त वाई-फाई सेवा देगी। जानकारी दी गई है कि इन सबके अलावा रिलायंस जियो ज़रूरी सामाग्रियों और बिजली का खर्चा भी उठाएगी।
Advertisement

उन्होंने कहा, "सभी कॉलेज के प्रिंसिपल को वाई-फाई व अन्य ज़रूरी नेटवर्क सामाग्री के लिए उचित जगह और सुरक्षा देने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।"
Advertisement
मंत्री ने जानकारी दी है कि केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत सभी आपत्तिजनक वेबसाइट ब्लॉक होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Network

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.