Jio New Plan: 84 दिनों तक 168GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल, 8400 SMS और फ्री OTT सब्सक्रिप्शन का फायदा, जानें कीमत

909 रुपये का Jio एंटरटेनमेंट प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 मुफ्त डेली SMS और कुल 168GB डेटा का फायदा देता है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2023 20:07 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio ने नया 909 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है
  • इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 मुफ्त डेली SMS और कुल 168GB डेटा मिलता है
  • इसमें SonyLIV और Zee5 के साथ कुछ अन्य OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा
Reliance Jio ने एक नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान की घोषणा की है जो 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का बेनिफिट लाता है। डेटा प्लान की कीमत 909 रुपये है और इसमें प्रतिदिन 100 मुफ्त SMS के साथ 2GB हाई-स्पीड डेटा भी मिलता है। कॉल और SMS के अलावा, प्रीपेड रिचार्ज प्लान SonyLIV और Zee5 के साथ कुछ अन्य OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इसके अलावा, ग्राहक JioCinema, JioTV और JioCloud सहित Jio ऐप्स तक मुफ्त एक्सेस का लाभ उठा सकते हैं।

Jio की वेबसाइट के अनुसार, 909 रुपये का एंटरटेनमेंट प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 मुफ्त डेली SMS और कुल 168GB डेटा का फायदा देता है। प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। प्लान में प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है। उपलब्ध कोटा के बाद, ग्राहक 40Kbps स्पीड पर असीमित डेटा का उपयोग कर सकते हैं। यह SonyLIV और Zee5 एप्लिकेशन का मुफ्त सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है।
Advertisement

नया Jio रिचार्ज प्लान चुनने वाले ग्राहकों को JioCinema, JioTV और JioCloud का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसके अलावा, 5G नेटवर्क कवरेज क्षेत्रों में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। JioCinema सब्क्रिप्शन में Premium मेंबरशिप शामिल नहीं है।

पिछले महीने ICC वर्ल्ड कप 2023 से पहले, Jio ने 808 रुपये का प्रीपेड प्लान भी लॉन्च किया था, जो अनलिमिटेड डेटा और वॉयस कॉल के साथ आता है। इसकी वैलिडिटी भी 84 दिनों की है और इसमें भी 2GB डेली डेटा मिलता है। इस प्लान में तीन महीने के लिए Disney+ Hotstar की बंडल मेंबरशिप भी मिलती है।
Advertisement

Jio मार्केट में Airtel, Vi और BSNL जैसी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करती है और फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन के साथ दो प्लान भी पेश करती है। जियो के 1,099 रुपये वाले प्लान में 2GB डेली 5G डेटा मिलता है, जबकि 1,499 रुपये वाले प्लान में हर दिन 3GB डेटा मिलता है। ये प्लान प्रतिदिन 100 मुफ्त SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉल को भी सपोर्ट करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.