रिलायंस जियो के 149 रुपये के प्लान में भी मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

विज्ञापन
गोपाल साठे, अपडेटेड: 5 सितंबर 2016 15:04 IST
रिलायंस जियो ने पिछले हफ्ते ही अपने टैरिफ प्लान का ऐलान किया था, लेकिन ऐसा लगता है कि कंपनी इन प्लान को 1 जनवरी 2017 से लागू करने से पहले उनमें छोटे-मोटे बदलाव कर रही है। अब तक रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए 10 टैरिफ प्लान का ऐलान किया गया है। इन सभी प्लान में वॉयस कॉल मुफ्त है। कंपनी का कहना है कि ग्राहक सिर्फ डेटा की कीमत देंगे। लेकिन 149 रुपये का एंट्री लेवल प्लान पहली नज़र में फायदे का सौदा नहीं लगा। कंपनी ने बताया था कि यह 300 एमबी 4जी डेटा के साथ आएगा। इस प्लान में रिलायंस के जियोनेट वाई-फाई नेटवर्क को शामिल नहीं किया गया था और रात के समय (सुबह 2-5 बजे) अनलिमिटेड 4जी डेटा वाला ऑफर भी इसका हिस्सा नहीं था।

अब कंपनी ने जियो की वेबसाइट पर इस प्लान में कुछ अपडेट किए हैं। 149 रुपये का प्लान भी रात को अनलिमिटेड 4जी डेटा ऑफर के साथ आएगा। इसके अलावा जियो के सार्वजनिक वाई-फाई हॉटस्पॉट से 700 एमबी डेटा मिलेगा। इन बदलाव के बाद प्लान पहले की तुलना में ज्यादा फायदेमंद नज़र आता है। हालांकि, डेटा अब भी काफी कम है। अगर आप वाई-फाई डेटा को भी शामिल कर लें तो आपको 150 रुपये में 1 जीबी डेटा मिल रहा है। यह अन्य जियो टैरिफ प्लान की तुलना में थोड़ा कम है।
Advertisement


यह उन यूज़र के लिए बेहतरीन पैकेज है जो कभी-कभार ही डेटा इस्तेमाल करते हैं और उनकी ज़्यादा ज़रूरत वॉयस कॉल है। याद रहे कि विद्यार्थियों को रिलायंस जियो के सभी प्लान में वाई-फाई और 4जी नेटवर्क पर अतिरिक्त 25 फीसदी डेटा मिलेगा।
Advertisement

ध्यान रहे कि रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल करने वाले ग्राहक 31 दिसंबर 2016 तक अनलिमिटेड ऑफर का फायदा उठा पाएंगे। हालांकि, प्रिव्यू ऑफर में ग्राहक एक दिन में अधिकतम 4जीबी 4जी डेटा ही खर्च कर पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.