रिलायंस जियो और पेटीएम को प्रधानमंत्री की तस्वीर इस्तेमाल करने के लिए मिला नोटिस

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 13 फरवरी 2017 10:21 IST
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने  विज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल करने के लिए रिलायंस जियो और पेटीएम को नोटिस भेजा है। इस मामले में दोषी पाए जाने पर कानून में 500 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।

मंत्रालय ने राष्ट्रीय चिन्ह एवं नाम (दुरूपयोग से रोकथाम) कानून-1950 की धारा-3 के तहत दोनों कंपनियों को प्रधानमंत्री के नाम और तस्वीर के वाणिज्यिक उपयोग के लिए नोटिस भेजा है। ऐसे मामलों में उपभोक्ता मंत्रालय की जिम्मेदारी है कि वह राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री एवं अन्य ऐतिहासिक हस्तियों के नाम की प्रतिष्ठा की रक्षा करे।
Advertisement

उपभोक्ता मामलों के सचिव हेम पांडे ने बताया, ‘‘हमने दोनों कंपनियों को प्रधानमंत्री के फोटो का इस्तेमाल अपने विज्ञापनों में करने के संबंध में नोटिस भेजा है। अभी उनका जवाब नहीं मिला है।’’ उपरोक्त कानून की धारा-3 किसी भी व्यक्ति को किसी नाम (राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, ऐतिहासिक हस्ती इत्यादि) और किसी चिन्ह (जैसे कि अशोक चिन्ह) का बिना केंद्र सरकार की अनुमति के किसी भी तरह के व्यापार, कारोबार और अन्य वाणिज्यिक कार्य में उपयोग से रोकती है। इस धारा के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर उस व्यक्ति पर अधिकतम 500 रुपये जुर्माना किए जाने का प्रावधान है।

हालांकि कानून में जुर्माने की राशि मामूली है लेकिन दोषी करार दिए जाने पर कंपनी की साख पर बट्टा लग सकता है। कंपनियों पर क्या कार्रवाई की जा सकती है के प्रश्न पर पांडे ने कहा, ‘‘उनके जवाब देने के बाद ही हम कुछ तय कर पाएंगे।’’ इस मुद्दे पर फिलहाल पेटीएम और रिलायंस जियो ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Advertisement

उल्लेखनीय है कि सितंबर-2016 में रिलायंस जियो ने अपनी 4जी सेवा शुरू की थी और इसके लिए उसने प्रधानमंत्री मोदी की फोटो के साथ एक पूरे पेज का विज्ञापन दिया था। इस सेवा को उसने मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ कार्यक्रम में अपना योगदान बताया था।
Advertisement

इसी प्रकार आठ नवंबर को नोटबंदी के फैसले के अगले दिन मोबाइल वालेट कंपनी पेटीएम ने भी अखबारों में मोदी की फोटो के साथ पूरे पेज का विज्ञापन दिया था जिसमें उसने इस फैसले का स्वागत करते हुए लोगों से ई-वॉलेट के उपयोग को बढ़ावा देने की बात की थी।

सूत्रों के अनुसार जियो ने इस संबंध में शायद प्रधानमंत्री कार्यालय से मौखिक पूर्वानुमति प्राप्त कर ली थी लेकिन इस संबंध में कोई लिखित अनुमति नहीं दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio 4G, Paytm, Telecom, India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.