रिलायंस जियो के नए जियोफाई 4जी वायरलेस में है ओलेड डिस्प्ले, कीमत 1,999 रुपये

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 16 सितंबर 2016 11:52 IST
ख़ास बातें
  • नए जियोफाई 4जी वायरलेस डिवाइस 1,999 रुपये में उपलब्ध है
  • इस डिवाइस में एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट, पावर बटन और डब्ल्यूपीएस बटन है
  • इस डिवाइस में ओलेड डिस्प्ले दिया गया है
रिलायंस जियो ने बिना किसी शोर-शराबे के रिलायंस डिजिटल स्टोर में नए जियोफाई 4जी वायरलेस हॉटस्पॉट की बिक्री शुरू कर दी है। देशभर के कई शहरों में नया जियोफाई 4जी वायरलेस डिवाइस 1,999 रुपये में उपलब्ध है। हाल ही में कंपनी ने पिछली जेनेरेशन के जियोफाई डिवाइस की कीमत में 900 रुपये की कटौती की थी। इस डिवाइस की कीमत 2,899 रुपये से घटकर 1,999 रुपये रह गई है।

फोनअरीना की खबर के मुताबिक, रिलायंस जियोफाई में दिए गए ओलेड डिस्प्ले में बैटरी लाइफ, सिग्नल और वाई-फाई स्टेटस देखा जा सकता है। इस डिवाइस में एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट, पावर बटन और डब्ल्यूपीएस बटन है। यह वायरलेस हॉटस्पॉट एक सिलिंड्रिकल पैकिंग में आता है। इसके अलावा डिवाइस के साथ आपको चार्जर और माइक्रो यूएसबी केबल भी मिलेगा। इस डिवाइस में जियो के लिए 3 (1800 मेगाहर्ट्ज़), 5 (850 मेगाहर्ट्ज़) और 40 (टीडी 2300 मेगाहर्ट्ज़) सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement

नए जियोफाई 4जी वायरलेस डिवाइस में 2600 एमएएच की बैटरी है। पिछले जियोफाई में दी गई 2300 एमएएच की बैटरी से थोड़ी बड़ी है। नए जियोफाई डिवाइस में 5 घंटे तक के इस्तेमाल और 260 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। हालांकि, यह नेटवर्क कंडीशन के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। जियो का कहना है कि पावर एडेप्टर के साथ डिवाइस को 3 घंटे व 30 मिनट जबकि यूएसबी के साथ इसे करीब 6 घंटे में चार्ज किया जा सकता है।

डिवाइस के रियर कवर के नीचे एक माइक्रोएसडी कार्ड और एक माइक्रो सिम स्लॉट दिया गया है। इस डिवाइस में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन सपोर्ट है और इससे 10 डिवाइस में वाई-फाई चलाया जा सकता है। इसके अलावा एक डिवाइस में यूएसबी कनेक्ट कर भी इंटरनेट कनेक्ट किया जा सकता है।
Advertisement

इस डिवाइस के साथ जियो 4जी सिम मिलेगा।  इस सिम के साथ वॉयस और वीडियो कॉल कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance, Jio 4G, Reliance Jio 4G, Reliance jiofi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  2. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  3. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  4. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  5. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  6. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
  7. GTA 6 Earnings: पहले 3 दिन में टूट सकते हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड, आंकड़ा सुनकर उड़ जाएंगे होश!
  8. GTA 6 का भारत से बड़ा कनेक्शन, बेंगलुरु में 1,600 से ज्यादा डिवेलपर्स प्रोजेक्ट में शामिल
  9. LOGIC ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला टैबलेट, पढ़ाई और ऑफिस के लिए मिलेंगे खास फीचर्स
  10. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 1 साल की वैधता वाला प्लान है बेस्ट, डेली 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.