Jio के रीचार्ज पर मिल रहा है 100 रुपये का कैशबैक, ऐसे उठाएं फायदा

Reliance Jio अपने रीचार्ज पार्टनर MobiKwik के साथ मिलकर यूज़र्स को 100 रुपये का कैशबैक दे रहा है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 मार्च 2021 17:11 IST
ख़ास बातें
  • Jio के रीचार्ज पर MobiKwik 100 रुपये का फ्लैट कैशबैक दे रहा है
  • 399 रुपये या उससे अधिक के रीचार्ज प्लान पर ही मिलेगा कैशबैक
  • MobiKwik ऑफर पाने के लिए कुछ शर्तें भी हैं

Jio MobiKwik के साथ मिलकर रीचार्ज पर 100 रुपये तक का कैशबैक दे रहा है

रिलायंस जियो अपने यूज़र के लिए अकसर पार्टनर ऑफर्स निकालता है। यदि आप रीचार्ज ऑफर की तलाश में हैं, तो आपको बता दें कि कंपनी की ओर से कुछ ऑफर्स की पेशकश की जा रही है, जिसमें से एक ऑफर आपको 399 रुपये या उससे ज्यादा के रीचार्ज पर 100 रुपये का कैशबैक दिला सकता है। जियो कैशबैक ऑफर (Jio Cashback Offer) का फायदा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या MyJio ऐप के जरिए उठाया जा सकता है। आपको इस ऑफर की सभी जानकारी नीचे मिलेगी।

Reliance Jio अपने रीचार्ज पार्टनर MobiKwik के साथ मिलकर यूज़र्स को 100 रुपये का कैशबैक दे रहा है। कंपनी की वेबसाइट पर रीचार्ज पार्टनर ऑफर पेज पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यदि आप अपने जियो नंबर को 399 रुपये या उससे अधिक कीमत के प्रीपेड प्लान से रीचार्ज करते हैं, तो आपको 100 रुपये का MobiKwik कैशबैक मिलेगा। कैशबैक पाने के लिए आपको कुछ बातों का खास खयाल रखना होगा। पहला, आपको 399 रुपये से नीचे का रीचार्ज नहीं कराना है। आपके रीचार्ज की कीमत 399 रुपये या उससे ऊपर होनी चाहिए।

दूसरा, आपको यह MobiKwik कैशबैक केवल तभी मिलेगा, यदि यह आपका मोबिक्विक के जरिए सबसे पहला रीचार्ज होगा। कंपनी ने इस ऑफर के टर्म्स एंड कंडिशन सभी शर्तों का उल्लेख किया है। 
 

ऐसे मिलेगा जियो मोबिक्विक कैशबैक

ऑफर पाने के लिए आपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Jio.com या MyJio ऐप का इस्तेमाल कर रीचार्ज करना होगा। सबसे पहले आपको 399 रुपये या उससे अधिक का रीचार्ज चुनना होगा और इसके बाद पेमेंट (भुगतान) करने के लिए MobiKwik को चुनना होगा। टर्म्स एंड कंडिशन पेज कहता है कि (अनुवादित) "कैशबैक पाने के लिए, यूजर को MyJio ऐप या Jio.com के जरिए सफल रीचार्ज करने के बाद MobiKwik ऐप को इंस्टॉल करना होगा।" इस ऑफर का फायदा प्रत्येक यूज़र द्वारा केवल एक बार उठाया जा सकता है। इसके अलावा पेज पर कई अन्य शर्तें भी लिखी हैं। हम आपको रीचार्ज करने से पहले उन्हें पढ़ने की सलाह देंगे।
Advertisement

एक ऑफर MobiKwik UPI का भी है, जिसके तहत आप 149 रुपये या उससे अधिक के रीचार्ज पर 5 प्रतिशत (अधिकतम 50 रुपये) कैशबैक पा सकते हैं। यह ऑफर नए और मौजूदा दोनों यूज़र्स के लिए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.