रिलायंस जियो इन स्मार्टफोन ग्राहकों को दे रही है 20 फीसदी ज़्यादा डेटा

रिलायंस जियो के पास ऑफर का भंडार है, तभी तो यह टेलीकॉम कंपनी हर दूसरे दिन ग्राहकों को लुभाने के लिए कुछ नया करती है। अब Reliance Jio लाइफ स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 20 फीसदी ज़्यादा डेटा देगी।

रिलायंस जियो इन स्मार्टफोन ग्राहकों को दे रही है 20 फीसदी ज़्यादा डेटा
ख़ास बातें
  • लाइफ स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 20 फीसदी ज़्यादा डेटा
  • ऑफर का फायदा 309 रुपये या इससे महंगे पैक के रीचार्ज पर ही मिलेगा
  • इस ऑफर की आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 है
विज्ञापन
रिलायंस जियो के पास ऑफर का भंडार है, तभी तो यह टेलीकॉम कंपनी हर दूसरे दिन ग्राहकों को लुभाने के लिए कुछ नया करती है। अब Reliance Jio लाइफ स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 20 फीसदी ज़्यादा डेटा देगी। यह ऑफर नए लाइफ स्मार्टफोन यूज़र के लिए है। इसकी जानकारी मायलाइफ की वेबसाइट पर दी गई है। इससे पहले मायलाइफ के ट्विटर हैंडल से भी इस ऑफर के बारे में बताया गया था।

अब सवाल यह है कि यह ऑफर किन लोगों के लिए है? शुरुआती जानकारी से ऐसा लगता है कि यह ऑफर लाइफ हैंडसेट के वाटर सीरीज़ वाले स्मार्टफोन के लिए है। ऑफर का फायदा पाने के लिए आपके पास नया लाइफ हैंडसेट होना चाहिए। पुराने रिलायंस जियो नंबर पर भी इसका फायदा मिलेगा। मायलाइफ की वेबसाइट के मुताबिक, इस ऑफर के साथ आने वाले फोन की कीमत 6600 से 9700 रुपये के बीच है।

ऑफर का फायदा 309 रुपये या इससे महंगे पैक के रीचार्ज पर ही मिलेगा। 309 रुपये वाले पैक में जहां आम ग्राहकों को हर दिन 4जी स्पीड में 1 जीबी डेटा मिलता है, वहीं लाइफ हैंडसेट यूज़र को 20 फीसदी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। मतलब है कि हर दिन 4जी स्पीड में 1.2 जीबी डेटा दिया जाएगा। इस ऑफर की आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 है।

ग्राहकों के पास चुनने के लिए इन फोन के विकल्प हैं- Lyf Water F1S, Water F1, Water 1, Water 2, Water 7, Water 7s, Water 8, Water 9, Water 10 और Water 11। रिलायंस रिटेल द्वारा बनाए गए लाइफ हैंडसेट को खरीदने के बाद ग्राहकों को रिलायंस जियो सिम को प्राइमरी स्लॉट में लगाना होगा। इसके बाद 48 घंटे के अंदर अतिरिक्त डेटा अकाउंट में आ जाएगा। इस ऑफर का फायदा पाने के लिए ग्राहकों को हर महीने कम से कम 309 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। अगर आप 309 रुपये का रीचार्ज कराते हैं तो आपको 1 की जगह 1.2 जीबी डेटा मिलेगा। 509 रुपये के रीचार्ज पर 2 जीबी की जगह 2.4 जीबी डेटा मिलेगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Data, Lyf Smartphones, Jio Lyf Offer
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »