Reliance Jio को Idea की चुनौती, 396 रुपये में अनलिमिटेड कॉल के साथ 70 जीबी डेटा

आइडिया सेल्युलर अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए सौगात लेकर आई है। कंपनी ने नया 396 रुपये का प्लान पेश किया है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल के साथ 70 जीबी डेटा मिलेगा। पैकेज से साफ है कि कंपनी की कोशिश Reliance Jio को चुनौती देने की है जिसे किफायती प्लान के लिए जाना जाता है।

Reliance Jio को Idea की चुनौती, 396 रुपये में अनलिमिटेड कॉल के साथ 70 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • आइडिया सेल्युलर अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए सौगात लेकर आई है
  • प्लान की वैधता 70 दिन की है, हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा मिलेगा
  • ग्राहकों को 70 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी
विज्ञापन
आइडिया सेल्युलर अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए सौगात लेकर आई है। कंपनी ने नया 396 रुपये का प्लान पेश किया है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल के साथ 70 जीबी डेटा मिलेगा। पैकेज से साफ है कि कंपनी की कोशिश Reliance Jio को चुनौती देने की है जिसे किफायती प्लान के लिए जाना जाता है। नए प्लान की वैधता 70 दिन की है और हर दिन इस्तेमाल करने पर 1 जीबी डेटा मिलेगा। Idea के ग्राहक सेवा अधिकारी ने हमें बताया है कि ग्राहकों को 3जी डेटा मिलेगा। आइडिया के इस प्लान की तुलना रिलायंस जियो के 309 रुपये वाले पैक से होगी। इसके तहत जियो प्राइम सब्सक्राइबर महीने भर के लिए हर दिन अनलिमिटेड डेटा पाते हैं जिसमें 1 जीबी डेटा 4जी स्पीड में होता है।

396 रुपये के Idea रीचार्ज पैक में ग्राहकों को 70 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। लेकिन यह सुविधा सिर्फ आइडिया से आइडिया नेटवर्क पर फोन कॉल के लिए होगी। वहीं, अन्य नेटवर्क पर लोकल या एसटीडी कॉल करने के लिए 3000 मिनट दिए जाएंगे। इसकी वैधता 70 दिन की होगी। इसमें से ग्राहक एक दिन में सर्वाधिक 300 मिनट और हफ्ते में 1200 मिनट बातचीत कर सकते हैं।

मज़ेदार बात यह है कि आइडिया 396 रुपये वाले पैक को एसएमएस के ज़रिए प्रमोट नहीं कर रही है। अगर आपको यह जानना है कि यह ऑफर आपके नंबर के लिए उपलब्ध है या नहीं, तो आपको ग्राहक सेवा केंद्र में कॉल करना होगा। अगर ग्राहक सेवा अधिकारी आपके नंबर पर यह ऑफर उपलब्ध होने की पुष्टि करता है तो आपको उसी दिन रात 11 बजकर 59 मिनट तक रीचार्ज कराना होगा। अगर आप किसी वजह से चूक जाते हैं तो आपको अगले दिन फिर कॉल करके इस ऑफर की उपलब्धता के बारे में पूछना होगा।

यह ऑफर ऐसे वक्त पर आया है जब रिलायंस जियो धन धना धन ऑफर और समर सरप्राइज़ ऑफर अपने आखिरी चरण में हैं। हालांकि, जियो नेटवर्क पर अब भी ग्राहक धन धना धन ऑफर का फायदा पा रहे हैं। ऐसा लगता है कि नए रीचार्ज पैक के ज़रिए आइडिया अपने ग्राहकों को रिलायंस जियो नेटवर्क में पोर्ट करने से रोकना चाहती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea, Idea Prepaid, Idea Recharge, Reliance Jio
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »