Valentine's Day पर Jio ने खींची Airtel की टांग, सोशल मीडिया पर घमासान!

X पर एक पोस्ट में Jio ने Airtel इंडिया को टैग करते हुए तंज कसा, "प्रिय एयरटेल इंडिया यूजर्स, इस वैलेंटाइन अपने रिश्ते में रेड फ्लैग्स को नजरअंदाज ना करें। अब अपने 'Ex'-stream से मूव ऑन करने का समय आ गया है।"

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 फरवरी 2024 19:59 IST
ख़ास बातें
  • Valentine's Day के दिन Jio ने सोशल मीडिया पर Airtel की टांग खींची
  • एयरटेल यूजर्स को Xstream सर्विस छोड़ Jio पर स्विच करने की सलाह दी
  • Airtel ने कहा, "सब कुछ ट्राई करो। फिर सही चुनों।"
14 फरवरी को भारत समेत दुनिया भर में वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) मानाया गया, जिसे प्यार के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। हालांकि इस दिन देश की दो दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों के बीच मीठी टकरार देखने को मिली। दरअसल Reliance Jio ने बुधवार को सोशल मीडिया पर Airtel यूजर्स के लिए एक संदेश शेयर किया, जिसमें यूजर्स को रेड फ्लैग पर ध्यान देते हुए 'Ex' को छोड़ एक नई शुरुआत करने के लिए कहा गया है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि भला ये क्या बात हुई? चलिए आपको विस्तार से बताते हैं।

X पर एक पोस्ट में Jio ने Airtel इंडिया को टैग करते हुए तंज कसा, "प्रिय एयरटेल इंडिया यूजर्स, इस वैलेंटाइन अपने रिश्ते में रेड फ्लैग्स को नजरअंदाज ना करें। अब अपने 'Ex'-stream से मूव ऑन करने का समय आ गया है।"
 

ऐसा प्रतीत होता है कि यहां Jio का रेड फ्लैग से मतलब एयरटेल के थीम कलर से है और Ex-Stream से मतलब कंपनी द्वारा दी जाने वाली Xstream ब्रॉडबैंड सर्विस से हैं। कुल मिलाकर Jio Airtel यूजर्स से एयरटेल सर्विस छोड़ जियो सर्विस पर स्विच करने का इशारा कर रही है।

वहीं, Jio की इस चुटकी का एयरटेल ने भी जवाब दिया और पोस्ट में रिप्लाई करते हुए यूजर्स को सब कुछ आजमाकर ही सर्विस चुनने के लिए कहा। कंपनी ने Jio के पोस्ट में रिप्लाई देते हुए एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा है "सब कुछ ट्राई करो। फिर सही चुनों।"
 

वर्तमान में Jio के पास JioFiber नाम से हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस है और Airtel के पास Xstream फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस है। दोनों ही ऑपरेटर्स के पास ब्रॉडबैंड यूजर्स का एक बड़ा हिस्सा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Jio, valentines day
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI Detect Pothole on Road: सड़क पर दिखा गड्ढा तो सीधे होगी कॉन्ट्रैक्टर की पहचान, AI करेगा सारा काम, बेंगलुरु के इंजीनियर ने बनाया सिस्टम
  2. ₹4,699 सस्ती कीमत में मिल रहा 7,000mAh बैटरी वाला Oppo Reno16c, जानें ऑफर
  3. स्मार्टफोन पर फोटो-वीडियो से स्टोरेज हो गई फुल! ऐसे करें चुटकी में स्पेस खाली
  4. Moto G Max vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें ₹30K कौन सा है बेहतर?
  5. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  6. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  7. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  8. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  9. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.