रिलायंस जियो का दावा, True 5G नेटवर्क से 40 प्रतिशत ज्यादा चल सकती है स्मार्टफोन की बैटरी

बिलिनेयर मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) भी जल्द लॉन्च हो सकता है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 नवंबर 2024 20:59 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के True 5G नेटवर्क से GPS पर निर्भर किए बिना सटीक लोकेशन मिलती है
  • रिलायंस जियो का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) भी जल्द लॉन्च हो सकता है
  • कंपनी के पास लगभग 47.9 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं

कंपनी के पास लगभग 47.9 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Reliance Jio ने बताया है कि उसके True 5G नेटवर्क से स्मार्टफोन की बैटरी 40 प्रतिशत तक अधिक चल सकती है। कंपनी अपनी 5G सर्विसेज के लिए स्टैंडअलोन आर्किटेक्चर के साथ अन्य टेक्निकल फीचर्स का इस्तेमाल करती है जिससे स्पेक्ट्रम की बैंडविद्थ एप्लिकेशन के अनुसार निर्दिष्ट की जाती है। इससे स्मार्टफोन्स की एफिशिएंसी और बैटरी के प्रदर्शन में सुधार होता है। 

Bharti Airtel अपनी 5G सर्विसेज के लिए नॉन-स्टैंडअलोन एक्सेस (NSA) प्रोसेस का इस्तेमाल करती है। इसमें मौजूदा 4G इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5G टेक्नोलॉजी को लाया जाता है। रिलायंस जियो शहरी क्षेत्रों के लिए 3.5 GHz बैंड और ग्रामीण इलाकों में 700 MHz का इस्तेमाल करती है। कंपनी के प्रेसिडेंट, Kiran͏͏ Thomas ने बताया कि हाई-कैपेसिटी वाली एप्लिकेशंस के लिए 26 GHz mmWave बैंड को भी रिजर्व किया है। इससे रिलायंस जियो को स्मार्टफोन की बैटरी के चलने की अवधि में 20 से 40 प्रतिशत को सुधार करने में सहायता मिलती है। 

कंपनी के True 5G नेटवर्क से केवल GPS पर निर्भर किए बिना सटीक लोकेशन मिल सकती है। बिलिनेयर मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) भी जल्द लॉन्च हो सकता है। इस टेलीकॉम कंपनी का एनालिस्ट्स ने वैल्यूएशन 100 अरब डॉलर से अधिक (लगभग 8,41,090 करोड़ रुपये) लगाया है। Reliance Industries (RIL) इसके बाद अपनी रिटेल यूनिट को भी स्टॉक मार्केट में लिस्ट करा सकती है। रिलायंस जियो के पास लगभग 47.9 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। इनवेस्टमेंट बैंकिंग फर्म Jefferies ने जुलाई में कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 112 अरब डॉलर (लगभग 9,42,021 करोड़ रुपये) लगाया था। 

लगभग पांच वर्ष पहले अंबानी ने बताया था कि रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल को अगले कुछ वर्षों में लिस्ट कराया जाएगा। एशिया के सबसे धनी व्यक्ति अंबानी ने पिछले कुछ वर्षों में अपने टेलीकॉम, डिजिटल और रिटेल कारोबारों के लिए लगभग 25 अरब डॉलर (लगभग 2,10,272 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। रिलायंस की इन यूनिट्स में Abu Dhabi Investment Authority, KKR और General Atlantic ने इनवेस्टमेंट किया है। कंपनी की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने हाल ही में बताया था कि अगले वर्ष रिलायंस जियो का IPO लाया जा सकता है। हालांकि, इन सूत्रों का कहना था कि कंपनी वैल्यूएशन के बारे में फैसला नहीं किया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹19000 सस्ता, यहां आया ऑफर
  2. Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
  3. Vivo T5e vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Gemini Spark भारत में लॉन्च, एक पर्सनल AI एजेंट जो आपके सोते हुए भी आपके लिए करेगा काम!
  2. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹19000 सस्ता, यहां आया ऑफर
  3. Vivo T5e vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट?
  4. Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
  5. UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! PhonePe, Google Pay, Paytm में छिप जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानें कारण
  6. Vivo Ignite 2026 में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन, ₹35 लाख तक की स्कॉलरशिप मिलने का मौका
  7. 10W साउंड, 8 घंटे बैटरी वाला यह ब्लूटूथ स्पीकर रिलैक्स होने में करता है मदद! जानें कीमत और फीचर्स
  8. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 ने प्री-ऑर्डर में तोड़े रिकॉर्ड, 72 घंटे में 2.71 लाख बुकिंग!
  9. अगस्त में फ्री मिल रहे हैं Dying Light 2 समेत 3 बड़े गेम, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
  10. 50W साउंड पावर के साथ Lyne Jukebox 18 Pro वायरलैस स्पीकर भारत में 1,999 रुपये में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.