Reliance Jio का 91 जीबी डेटा वाला प्लान हुआ महंगा

रिलायंस जियो ने अपने 91 जीबी इंटरनेट डेटा वाले प्रीपेड प्लान को लॉन्च करने के चंद दिनों के अंदर महंगा कर दिया है। सोमवार तक इस प्लान की कीमत 491 रुपये थी। लेकिन बुधवार सुबह इस प्लान की कीमत 499 रुपये कर दी गई।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2017 12:37 IST
ख़ास बातें
  • सोमवार तक इस प्लान की कीमत 491 रुपये थी
  • लेकिन बुधवार सुबह इस प्लान की कीमत 499 रुपये कर दी गई
  • कंपनी ने कोई आधिकारिक ऐलान भी नहीं किया है
रिलायंस जियो ने अपने 91 जीबी इंटरनेट डेटा वाले प्रीपेड प्लान को लॉन्च करने के चंद दिनों के अंदर महंगा कर दिया है। सोमवार तक इस प्लान की कीमत 491 रुपये थी। लेकिन बुधवार सुबह इस प्लान की कीमत 499 रुपये कर दी गई। यह बढ़त दहाई के भी आंकड़े में नहीं है, लेकिन साफ नहीं है कि कंपनी ने खास इस प्लान की कीमत में बदलाव किस वजह से किया? इसके अलावा कंपनी ने कोई आधिकारिक ऐलान भी नहीं किया है। रिलायंस जियो का यह प्लान प्रीपेड के साथ पोस्टपेड ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है। 91 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में ग्राहकों को इस्तेमाल करने के लिए हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा मिलता है।

यह जियो के 499 रुपये वाले प्लान का दूसरा अवतार है। पहले इस पैक से रीचार्ज करने वाले ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 4जी स्पीड में 2 जीबी डेटा मिलता था। लेकिन जियो धन धना धन ऑफर पेश करने के साथ इस प्लान को फेज़ आउट कर दिया गया था। इसके बाद ग्राहक 499 रुपये वाले प्लान के फायदे 509 रुपये वाले प्लान में पाते थे।
Advertisement

(पढ़ें: Reliance Jio इस्तेमाल करना अब कितना महंगा? जानें)

अभी जियो का 499 रुपये (या पुराना 491 रुपये) वाला पैक रिलायंस जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर भी नहीं लिस्ट है। इस प्लान से रीचार्ज करने के लिए ग्राहकों को मायजियो ऐप के रीचार्ज सेक्शन या आधिकारिक वेबसाइट के रीचार्ज सेक्शन में जाना होगा।
Advertisement

यह आपको 459 और 509 रुपये वाले प्लान के बीच में मिल जाएगा। पहली नज़र में यह प्लान अन्य दोनों प्लान के इतना लुभावना नहीं लगता है। 459 रुपये वाले जियो प्लान में आपको 84 दिनों की वैधता के साथ 84 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसका मतलब है कि अतिरिक्त 7 दिनों की वैधता व 7 जीबी 4जी डेटा के लिए आपको 40 रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है। वहीं, 509 रुपये वाले प्लान में आपको 49 दिनों तक इस्तेमाल करने के लिए हर दिन 2 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। ये तीनों ही प्लान कंपनी के अन्य ऑफर के साथ आते हैं, जैसे कि अनलिमिटेड कॉल, एसएमएस और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन।
Advertisement

(पढ़ें: Reliance Jio के सभी प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान)

बता दें कि इस प्लान को कंपनी द्वारा 19 अक्टूबर से पेश किए गए नए प्लान का हिस्सा बनाया गया था। अब रिलायंस जियो के प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान पहले की तुलना में थोड़े महंगे हो गए हैं। ग्राहक निर्धारित 4जी डेटा खत्म हो जाने के बाद 128 केबीपीएस की जगह 64 केबीपीएस की स्पीड से डेटा इस्तेमाल कर पाते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Reliance Jio

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  4. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.