Jio लाई Rs 148 का रिचार्ज, धड़ल्‍ले से देख पाएंगे 12 OTT प्‍लेटफॉर्म्‍स का कंटेंट

Reliance Jio 148 Rs Plan : जियो के 148 रुपये के प्रीपेड वाउचर में 12 ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स का सब्‍सक्र‍िप्‍शन मिलता है। यह मुमकिन होता है JioTV Premium के जरिए।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 जनवरी 2024 17:13 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो ने लॉन्‍च किया 148 रुपये का प्रीपेड प्‍लान
  • 12 ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स का कंटेंट देख पाएंगे
  • जियो सिनेमा का भी प्रीमियम कंटेंट एक्‍सेस करने का मौका

इस प्‍लान के साथ वॉइस कॉल या एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती।

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक ‘सस्‍ता' रिचार्ज प्‍लान लॉन्‍च किया है। खास बात है कि इस प्‍लान के साथ 12 ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स का सब्‍सक्र‍िप्‍शन मिलता है। सिर्फ इतनी ही खूबी नहीं है इस प्‍लान की। यह प्रीपेड प्‍लान यूजर्स को 10 जीबी डेटा और 28 दिनों की वैलिडिटी भी पेश करता है। लेकिन क्‍या कॉलिंग और एसएमएस के बेनिफ‍िट्स इस प्रीपेड प्‍लान में मिलते हैं, यह जानने के लिए आपको पूरी खबर पढ़नी होगी।  

मौजूदा वक्‍त में जियो, भारत का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर है और कंपनी अपने यूजर्स को किफायत में सबकुछ देना चाहती है। जियो की सबसे बड़ी टक्‍कर एयरटेल के साथ है। उसी से मुकाबले में कंपनी ने 148 रुपये का प्रीपेड वाउचर पेश किया है। 
 

Jio के Rs 148 वाउचर की खूबियां 

जियो के 148 रुपये के प्रीपेड वाउचर में 12 ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स का सब्‍सक्र‍िप्‍शन मिलता है। यह मुमकिन होता है JioTV Premium के जरिए। याद रहे कि जियो टीवी प्रीमियम, कंपनी के JioTV प्‍लेटफॉर्म का नया वर्जन है। JioTV Premium के साथ यूजर्स ढेरों ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स का कंटेंट एक जगह देख पाएंगे। हालांकि 148 रुपये के प्रीपेडे वाउचर पर सिर्फ सिंगल लॉग-इन की सुविधा होगी। 

इसके अलावा यूजर्स को 10 जीबी डेटा दिया जाएगा और इस डेटा वाउचर की कुल वैलिडिटी 28 दिनों की होगी यानी आप लगभग एक महीने तक 12 ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स का कंटेंट एक्‍सेस कर पाएंगे। 
Advertisement
 

इन ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स का मिलेगा कंटेंट 

जियो के 148 रुपये के प्रीपेड वाउचर में यूजर्स जिन ओटीटी प्‍लेटफॉर्म्‍स का कंटेंट एक्‍सेस कर पाएंगे, उनमें शामिल हैं- SonyLIV, ZEE5, JioCinema Premium, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, DocuBay, EPIC On और Hoichoi। यूजर्स को जियो सिनेमा प्रीमियम के लिए अलग से कूपन दिया जाएगा, जो उनके माई जियो ऐप में आएगा। उसके बाद यूजर्स जियो सिनेमा ऐप पर उसके प्रीमियम कंटेंट को एक्‍सेस कर पाएंगे। बाकी सारा कंटेंट JioTV Premium पर देखा जा सकेगा। 

याद रहे कि इस प्‍लान के साथ वॉइस कॉल या एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती। यानी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और एसएमएस के लिए अलग रिचार्ज कराना होगा। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.