Reliance दो साल में बेचेगी 20 करोड़ जियो 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन: रिपोर्ट

शुक्रवार को होने वाली रिलायंस एजीएम में सबका ध्यान जियो फ़ीचर फोन पर रहेगा। और अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी का लक्ष्य अगले दो साल में 200 मिलियन (20 करोड़) हैंडसेट बेचने का है। यह एक बहुत बड़ा लक्ष्य है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जुलाई 2017 10:33 IST
ख़ास बातें
  • जियो का लक्ष्य पहले साल 10 करोड़ फ़ीचर फोन बेचने का है
  • कंपनी इंटेक्स और फॉक्सकॉन के साथ बातचीत कर रही है
  • ख़बर है जियो सिनेमा और जियो ऐप जैसे कंटेट फोन से टीवी पर देखे जा सकेंगे
शुक्रवार को होने वाली Reliance एजीएम में सबका ध्यान जियो फ़ीचर फोन पर रहेगा। और अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी का लक्ष्य अगले दो साल में 200 मिलियन (20 करोड़) हैंडसेट बेचने का है। यह एक बहुत बड़ा लक्ष्य है, लेकिन पहले खुलासा हुआ है कि Jio Feature Phone फोन की कीमत 500 रुपये होगी और इसमें स्मार्टफोन जैसे फ़ीचर होंगे। इस सबको देखते हुए यह लक्ष्य नामुमकिन नहीं लगता। इस कीमत के साथ, लाइफ-ब्रांड वाले फ़ीचर फ़ोन के साथ जियो के लिए स्मार्टफोन का जरूरी होना जैसी बंदिशें खत्म होने में मदद मिलेगा।

पीटीआई की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि रिलायंस जियो ने 'शुरुआती बिक्री' के लिए 10 मिलियन (एक करोड़) यूनिट का लक्ष्य तय किया है, हालांकि अभी इस अवधि की जानकारी नहीं है। लेकिन ख़बर है कि, जियो का लक्ष्य लॉन्च के पहले साल में 100 मिलियन यूनिट (10 करोड़) और अगले साल 100 मिलियन (10 करोड़) फ़ीचर फोन बेचने का है। हालांकि, आने वाले 4जी वीओएलटीई जियो फ़ीचर फोन की कीमत इस रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से 1,000 रुपये से 1,500 रुपये के बीच होने का दावा किया गया है। लेकिन रिपोर्ट में अभी फोन की फाइनल कीमत के बारे में कोई फैसला नहीं लेने की बात कही गई है।
Advertisement

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि हैंडसेट को इंपोर्ट करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। पहले आई ख़बरों में चीन से इंपोर्ट की बात कही गई है। भारत में जियो, इंटेक्स और फॉक्सकॉन के साथ जियो फ़ीचर फोन यूनिट के लिए बात कर रही है। गैज़ेट्स 360 ने बुधवार को ख़बर दी थी कि इंटेक्स और जियो के बीच फ़ीचर फोन बनाने के लिए चल रही बातचीत अंतिम दौर में है।

पीटीआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से खुलासा किया गया है कि, आने वाले जियो फोन में बेहद ख़ास फ़ीचर होगा। इस फोन को एक केबल के जरिए टीवी से कनेक्ट किया जा सकेगा। इस फंक्शन के साथ, यूज़र जियो टीवी और जियो सिनेमा जैसे ऐप पर मिलने वाले कंटेट को अपने टीवी पर देख सकेंगे। इसके अलावा, हैंडसेट में इंटरनेट टेदरिंग, वीडियो कॉलिंग और 4जी इंटरनेट स्पीड जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। भारत में अभी फ़ीचर फोन में इस तरह के फ़ीचर नहीं मिलते हैं।
Advertisement

जियो फ़ीचर फोन के मुफ्त कॉल (सभी कॉल जियो नेटवर्क पर) के साथ आने की ख़बर है जो खरीदारों को आकर्षित कर सकता है। जियो द्वारा किफ़ायती रीचार्ज पैक (80-90 रुपये) भी लॉन्च करने की बात कही जा रही है जिससे 2जी फ़ीचर फोन से 4जी वेरिएंट पर अपग्रेड करने वाले यूज़र के लिए दाम कम रहे।
Advertisement

आईडीसी डेटा के मुताबिक, 2016 में कुल 136.1 मिलियन फ़ीचर फोन बिके। इसके अलावा फ़ीचर फोन से स्मार्टफोन पर अपग्रेड करने वाले यूज़र की संख्या में भी कमी आई। इससे पता चलता है कि जियो के लिए यह सही मौका है जबकि 4जी क्षमता वाला फ़ीचर फोन लॉन्च किया जाए। और कंपनी का यूज़र बेस बढ़े। जियो के लॉन्च होने के बाद से अप्रैल में कंपनी के यूज़र बेस में सबसे कम वृद्धि देखी गई।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, पहले आई लीक के मुताबिक Reliance Jio 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन में बेसिक हार्डवेयर होंगे। 2.4 इंच का स्क्रीन, 512 एमबी रैम, 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 128 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, डुअल सिम, 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीजीए फ्रंट कैमरा इस हैंडसेट का हिस्सा होंगे। इसके अलावा फोन में 2000 एमएएच की बैटरी, एफएम रेडियो और ब्लूटूथ 4.1+ एलई भी होने की ख़बरें हैं। रिलायंस जियो फ़ीचर फोन में भारतीय भाषाओं के लिए एक डिजिटल वॉयस असिस्टेंट दिया जा सकता है। जियो सिम की 4जी कनेक्टिविटी के अलावा इन फोन में वाई-फाई, एनएफसी और जीपीएस सपोर्ट होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.