• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio के 119 रुपये वाले अनलिमिटेड प्रीपेड प्‍लान में अब 300 SMS भी मिलेंगे, जानें डिटेल्‍स

Jio के 119 रुपये वाले अनलिमिटेड प्रीपेड प्‍लान में अब 300 SMS भी मिलेंगे, जानें डिटेल्‍स

नए अपडेट के बाद 119 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान जियो का सबसे सस्‍ता अनलिमिटेड प्रीपेड प्‍लान बन गया है।

Jio के 119 रुपये वाले अनलिमिटेड प्रीपेड प्‍लान में अब 300 SMS भी मिलेंगे, जानें डिटेल्‍स

यह प्रीपेड प्लान 98 रुपये वाले प्लान का संशोधन है, जो 28 दिनों की वैलिडिटी और दूसरे फायदों के साथ 300 SMS ऑफर करता था।

ख़ास बातें
  • यह जियो का सबसे सस्‍ता अनलिमिटेड प्रीपेड प्‍लान बन गया है
  • यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉल हाई-स्‍पीड डेटा और मेसेज के फायदे मिलते हैं
  • Jio ने इस प्रीपेड प्‍लान को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है
विज्ञापन
रिलायंस जियो Jio ने उसके 119 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान को 300SMS के साथ रिवाइज किया है। इस प्रीपेड प्‍लान में 14 दिनों के लिए रोजाना डेढ़ जीबी हाई-स्‍पीड डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉल भी मिलती है। नए अपडेट के बाद 119 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान जियो का सबसे सस्‍ता अनलिमिटेड प्रीपेड प्‍लान बन गया है। इस प्‍लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉल, हाई-स्‍पीड डेटा और मेसेजेस के फायदे मिलते हैं। TelecomTalk की रिपोर्ट के मुताबिक, 119 रुपये वाला Jio प्रीपेड प्लान अब 300 SMS के अलावा 1.5GB हाई-स्पीड डेली डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉल के साथ उपलब्ध है।

यह प्रीपेड प्लान 98 रुपये वाले प्लान का संशोधन है, जो 28 दिनों की वैलिडिटी और दूसरे फायदों के साथ 300 SMS ऑफर करता था। पिछले साल मई में इसे बंद कर दिया गया था और इस साल की शुरुआत में फिर से पेश किया गया था। दोबारा शुरू करते हुए जियो ने 14 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की थी और साथ में 1.5GB डेली हाई-स्पीड डेटा व अनलिमि‍टेड वॉइस कॉल के फायदे ऑफर किए थे, लेकिन रिवाइज में 300SMS को हटा दिया गया था।

Jio ने इस प्रीपेड प्‍लान को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है। वेब आर्काइव पर मौजूद डिटेल से पता चलता है कि  119 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान को इस महीने की शुरुआत में पेश किया गया था। यह 98 रुपये वाले रिचार्ज का बढ़ा हुआ वर्जन है। 

Jio के 119 रुपये के प्रीपेड प्लान में JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का एक्सेस भी शामिल है। Jio के मुकाबले Airtel और Vi ने अभी तक अपने किफायती प्रीपेड प्‍लान नहीं बदले हैं।  
 

Jio के नए अनलिमिटेड प्रीपेड प्‍लान्‍स

119 रुपये वाले प्रीपेड प्‍लान के बाद 155 रुपये वाला प्‍लान है। इस रिचार्ज के साथ यूजर्स को 28 दिनों के लिए अनलिमि‍टेड वॉइस कॉल, 300 मेसेज प्रति माह और एक महीने के लिए 2 जीबी डेटा मिलता है। इसके बाद 179 रुपये का प्‍लान है। इसके साथ यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉल, रोजाना 100 एसएमएस और 1 जीबी डेटा रोजाना मिलता है। हालांकि वैलिडिटी 24 दिन की है। इसके बाद 239 रुपये का प्‍लान है। यह 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और डेढ़ जीबी डेटा रोज, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और रोजाना 100 एमएमएस मिलते हैं। अगला रिचार्ज 299 रुपये का है। इसमें रोज 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। कुल मिलाकर 28 दिनों की वैल‍िडिटी वाला सबसे सस्‍ता रिचार्ज अब 155 रुपये और सबसे महंगा 299 रुपये का है। 

बात करें 56 दिनों की वैल‍िडिटी के रिचार्ज की, तो 479 रुपये का रिचार्ज सबसे सस्‍ता है। इसके साथ रोज डेढ़ जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस और रोज 100SMS मिलते हैं। इसके बाद 533 रुपये का प्‍लान है। इसमें रोज 2 जीबी डेटा, अनल‍िमिटेड वॉइस और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। 

84 दिन की वैलिडिटी वाले तीन रिचार्ज हैं। पहला 395 रुपये का है। इसमें अनलिमि‍टेड वॉइस, 1 हजार SMS प्रति माह और 6 जीबी डेटा हर महीने मिलता है। अगला प्‍लान 666 रुपये का है। इसमें रोज डेढ़ जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस और रोज 100SMS मिलते हैं। इसी तरह, 719 रुपये के प्‍लान में रोज 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉइस और रोज 100SMS मिलते हैं। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »