Rs 200 से कम की कीमत में मिलेगा 28GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और SMS वाला ये प्लान

JioPhone यूज़र्स के लिए जिस सस्ते रीचार्ज प्लान की बात आज हम करने जा रहे हैं, उसकी कीमत महज 200 रुपये से भी कम की है। जियोफोन यूज़र्स इस प्लान को एक्टिवेट कराने के बाद कई जरूरी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

Rs 200 से कम की कीमत में मिलेगा 28GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और SMS वाला ये प्लान
ख़ास बातें
  • JioPhone के इस रीचार्ज में मिलेगी 28 दिन की वैलिडिटी
  • प्लान में मिलता है रोज़ाना 1 जीबी डाटा
  • रोज़ 100 एसएमएस फ्री भेजने की भी सुविधा इस प्लान में है शामिल
विज्ञापन
Jio टेलीकॉम अपने JioPhone यूज़र्स के लिए कई तरह के रीचार्ज प्लान लेकर आती है। हालांकि, ग्राहकों के लिए कॉलिंग के साथ-साथ डाटा की जरूरत को समझते हुए कंपनी ने कई किफायती रीचार्ज प्लान भी पेश किए हैं। आज जिस जियो प्रीपेड रीचार्ज प्लान की जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं, उसकी कीमत 200 रुपये से भी कम की है और इसमें कंपनी ग्राहकों को कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स के साथ डेली डाटा सुविधा भी प्रदान कर रही है। आपको बता दें, हाल ही में कंपनी ने अपने कई मौजूदा रीचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की थी, जिसमें कम से लेकर ज्यादा कीमत वाले कई प्लान्स शामिल थे।

JioPhone यूज़र्स के लिए जिस सस्ते रीचार्ज प्लान की बात आज हम करने जा रहे हैं, उसकी कीमत महज 186 रुपये है। जियोफोन यूज़र्स 186 रुपये के इस प्लान को एक्टिवेट कराने के बाद कई जरूरी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

186 रुपये के इस जियोफोन प्लान के तहत ग्राहकों को डेली 1 जीबी डाटा एक्सेस प्रदान किया जाता है। हालांकि, डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद यूज़र्स से अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाता बल्कि इंटरनेट स्पीड को घटकर @64 Kbps कर दिया जाता है। बता दें, यह प्लान 28 दिन तक की वैलिडिटी का है, इस लिहाज से डेली 1 जीबी डाटा प्राप्त करने पर आपको इस प्लान के तहत कुल मिलाकर 28 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है।

डाटा के अलावा, इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मौजूद है। 28 दिनों तक आप किसी भी नेटवर्क पर इस प्लान के तहत अनलिमिटिड फ्री कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं। साथ ही यह प्लान रोज़ाना 100 फ्री एसएमएस करने की भी सुविधा देता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »