Rs 200 से कम की कीमत में मिलेगा 14GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और SMS वाला ये प्लान

कंपनी ने अपने फीचर फोन JioPhone यूज़र्स के लिए एक नया प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को कॉलिंग, डाटा व एसएमएस संबंधी सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Rs 200 से कम की कीमत में मिलेगा 14GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और SMS वाला ये प्लान
ख़ास बातें
  • JioPhone के इस रीचार्ज पैक में मिलती है 28 दिन की वैलिडिटी
  • इस प्लान में मिलते हैं 300 फ्री एसएमएस
  • कंपनी ने हाल ही में कई प्लान्स को किया है महंगा
विज्ञापन
Jio कंपनी ने हाल ही में अपने मौजूदा कुछ प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स की कीमत में बढ़ोतरी की थी। इसके साथ कंपनी ने कुछ प्लान्स के साथ मिलने वाली वैलिडिटी में भी कटौती की है। एक के बाद एक फैसले के बाद अब कंपनी ने अपने फीचर फोन JioPhone यूज़र्स के लिए एक नया प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को कॉलिंग, डाटा व एसएमएस संबंधी सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। बता दें, कंपनी ने अपने जियोफोन पोर्टफोलियो के भी कई रीचार्ज प्लान्स की कीमतों को बढ़ाया है।

JioPhone यूज़र्स के लिए पेश किए गए नए रीचार्ज प्लान की कीमत 152 रुपये है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ बेनेफिट्स प्रदान किए जाते हैं।

Jio के इस रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को डेली 0.5GB डाटा एक्सेस प्रदान किया जाएगा, जिसमें डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 0.5GB हो जाती है। डाटा के अलावा, यह प्लान जियो फोन यूज़र्स को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा प्रदान करता है, जिसमें वह किसी भी नेटवर्क पर 28 दिन अनलिमिटिड वॉयस कॉल कर सकते हैं।

इस पैक में ग्राहकों को 300 एसएमएस भी फ्री मिलते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, JioPhone new plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »