Jio ला रही क्रिएटर्स के लिए खुद का शॉर्ट वीडियो ऐप, Instagram, YouTube की होगी छुट्टी?

जियो के शॉर्ट वीडियो ऐप के बारे में कहा गया है कि कंपनी इसके लिए ऑर्गेनिक अप्रोच अपनाएगी, न कि पेड एल्गोरिदम।

Jio ला रही क्रिएटर्स के लिए खुद का शॉर्ट वीडियो ऐप, Instagram, YouTube की होगी छुट्टी?

कहा जा रहा है कि जियो अब इंस्टाग्राम और यूट्यूब शॉर्ट्स की तरह अपना ऐप लॉन्च करने जा रही है।

ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो ने अपने शॉर्ट वीडियो ऐप की घोषणा की है।
  • अगले साल की शरुआत में हो सकता है ऐप लॉन्च।
  • इंस्टाग्राम यूट्यूब की तरह देगी शॉर्ट वीडियो कंटेंट बनाने का मौका।
विज्ञापन
Reliance Jio भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है और अब यह शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म के लिए भी तैयारी कर रही है। इंस्टाग्राम की शॉर्ट रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स की तरह ही अब जियो भी अपना शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म लेकर आने वाली है। कंपनी ने इसके लिए अधिकारिक घोषणा भी कर दी है। इसके लिए फर्म ने रोलिंग स्टोन इंडिया (Rolling Stone India) और क्रिएटिवलैंड एशिया (Creativeland Asia) के साथ पार्टनरशिप की है। खबर है कि इसके लिए कंपनी ने एक ऐप तैयार किया है। यह ऐप देश के सिंगर्स, म्यूजिशिअन, एक्टर, कमिडियन, डांसर, फैशन डिजाइनर्स आदि को टारगेट करेगा। 
गुरूवार को रिलायंस जियो ने अपने शॉर्ट वीडियो ऐप की घोषणा की। एक प्रेस रिलीज के माध्यम से Jio शॉर्ट वीडियो ऐप की घोषणा की गई। अभी इस ऐप को आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं करवाया गया है। इसके लिए पहले 100 लोगों को निमंत्रण भेजा जाएगा। इनकी प्रोफाइल पर एक गोल्डन चेक मार्क भी दिखाई देगा। उसके बाद ये मेंबर्स दूसरे लोगों को भी रेफरेल प्रोग्राम के तहत ऐप पर इन्वाइट करेंगे। फिर इस ऐप को अलग अलग कैटिगरी के क्रिएटर्स भी जॉइन कर सकेंगे। 

जियो के शॉर्ट वीडियो ऐप के बारे में कहा गया है कि कंपनी इसके लिए ऑर्गेनिक अप्रोच अपनाएगी, न कि पेड एल्गोरिदम। यानि कि क्रिएटर्स को प्रोफाइल पर सिल्वर, ब्लू और रेड चेक मार्क दिए जाएंगे। ये चेकमार्क बताएंगे कि क्रिएटर्स का फैनबेस कितना है और उनके फॉलोअर्स का कंटेंट इंगेजमेंट कितना है। ऐप में किसी तरह का पेड प्रोमोशन नहीं होने की बात कही गई है। 

यहां पर क्रिएटर की प्रोफाइल पर फैंस और ब्रैंड्स के जुड़ने के लिए ऑप्शन भी होगा। क्रिएटर्स को रोलिंग स्टोन इंडिया में दिखने का मौका भी मिलेगा। हाल ही में जियो ने पांच नए इंटरनेशनल रोमिंग (IR) पैक लॉन्च किए हैं जो खासतौर पर FIFA World Cup 2022 के लिए रोलआउट किए गए हैं। FIFA World Cup 2022 20 नवंबर से शुरू हो चुका है। इन प्लान्स को कतर, सउदी अरब और यूएई में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए यूजर्स कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी इन प्लान्स की डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं। या फिर MyJio app पर भी विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »