Reliance Jio के 34 करोड़ से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स, रिलायंस की सालाना आम बैठक में बोले मुकेश अंबानी

Reliance AGM 2019 में मुकेश अंबानी ने कहा कि 34 करोड़ से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स भारत में जियो नेटवर्क से जुड़ गए हैं।

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 12 अगस्त 2019 13:52 IST
ख़ास बातें
  • जियो भारत में सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनी
  • Jio हर महीने अपने नेटवर्क से 1 करोड़ सब्सक्राइबर्स को जोड़ने में सफल रही
  • जियो फाइबर प्लान की कीमत 700 रुपये से शुरू

Reliance Jio के 34 करोड़ से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स, रिलायंस की सालाना आम बैठक में बोले मुकेश अंबानी

Reliance Jio ने पिछले महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की आय रिपोर्ट में खुलासा किया था कि 2019 की दूसरी तिमाही तक कंपनी के पास 331.1 मिलियन सब्सक्राइबर्स हो गए थे। रिलायंस की 42वीं आम बैठक 2019 में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन Mukesh Ambani ने बताया कि यह आंकड़ा अब बढ़कर 340 मिलियन को पार कर चुका है। जुलाई में सामने आए आंकड़ों से पता चला था कि सब्सक्राइबर्स के मामले में जियो भारत में सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है।

मुकेश अंबानी ने कहा, 34 करोड़ से भी अधिक सब्सक्राइबर्स जियो से जुड़े हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि सब्सक्राइबर्स, आमदनी और मुनाफे के मामले में जियो भारत में सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है। रिलायंस की 42वीं आम बैठक के दौरान मुकेश अंबानी ने खुलासा किया कि जियो हर महीने अपने नेटवर्क से 1 करोड़ सब्सक्राइबर्स को जोड़ने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि इस वृद्धि दर के साथ 500 मिलियन सब्सक्राइबर्स का लक्ष्य सीमा के भीतर है।

याद करा दें कि पिछले महीने रिलायंस जियो ने भारत में सब्सक्राइबर्स की संख्या के मामले में वोडाफोन-आइडिया को भी पीछे छोड़ दिया है। दोनों ही टेलीकॉम कंपनियों ने अपने दूसरे तिमाही के आंकड़ों को जारी किया था। वोडाफोन-आइडिया का दूसरा तिमाही में सब्सक्राइबर का आंकड़ा कम होकर 320 मिलियन पहुंचा।

दूसरा ओर दूसरी तिमाही के अंत तक रिलायंस जियो ने 331.3 मिलियन आंकड़े को भी पार कर लिया था। सालाना आम बैठक के दौरान जियो गीगाफाइबर को लेकर भी बड़ी घोषणा की गई है। जियो फाइबर प्लान की कीमत 700 रुपये से शुरू होकर 10,000 रुपये प्रतिमाह तक होगी, इसका मतलब इसे हर बजट और हर सेगमेंट के लिए बनाया गया है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance AGM 2019, RIL, Reliance Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  2. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  3. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  4. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  5. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  8. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  10. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.