Jio का गजब इंडिपेंडेंस ऑफर, 2,999 रुपये रिचार्ज करवाने पर मिलेंगे 2,999 रुपये के फायदे अलग से

Jio 2,999 रुपये के रिचार्ज के साथ 3 नेटमेड्स फ्लैट 25 प्रतिशत डिस्काउंट कूपन भी प्रदान कर रहा है। कूपन का लाभ 1,000 रुपये या अधिक की खरीदारी पर लिया जा सकता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अगस्त 2022 11:03 IST
ख़ास बातें
  • 2999 इंडिपेंडेंस ऑफर 2022' के तहत 2,999 रुपये के रिचार्ज पर फायदे हैं।
  • जियो '2999 इंडिपेंडेंस ऑफर 2022' के तहत 75GB 4G डाटा वाउचर दे रही है।
  • ऑफर कूपन सब्सक्राइबर के MyJio ऐप में क्रेडिट कर दिए जाएंगे।

Photo Credit: Jio

Reliance Jio ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया '2999 इंडिपेंडेंस ऑफर 2022' रिचार्ज प्लान का ऐलान किया है। 2,999 रुपये के रिचार्ज के साथ ग्राहक इसके 100 प्रतिशत वैल्यू बैक ऑफर फायदों के तौर पर उपलब्ध होंगे। जो Jio ग्राहक 2,999 रुपये का रिचार्ज 9 अगस्त या उसके बाद करते हैं तो वह Netmeds, AJIO, Ixigo और 75GB 4G डाटा के लिए कूपन रिडीम कर सकते हैं। रिचार्ज के 72 घंटों के अंदर ऑफर कूपन सब्सक्राइबर के MyJio ऐप में क्रेडिट कर दिए जाएंगे।

Jio अपने प्रीपेड ग्राहकों को '2999 इंडिपेंडेंस ऑफर 2022' के तहत 2,999 रुपये के रिचार्ज के साथ खास फायदे दे रहा है। 9 अगस्त को या उसके बाद रिचार्ज करने पर योग्य Jio ग्राहक उसी लाभ के फायदों का लाभ ले पाएंगे। रिचार्ज में इंडिपेंडेंस ऑफर 2022 के तहत 4 कूपन शामिल हैं जो सीधे पात्र ग्राहक के MyJio ऐप में 72 घंटों के अंदर जमा हो जाएंगे। Jio के मुताबिक, कूपन प्राप्त करने के लिए ग्राहक ऑफलाइन या ऑनलाइन रिचार्ज का चयन कर सकते हैं।
Advertisement

जियो '2999 इंडिपेंडेंस ऑफर 2022' के तहत 75GB 4G डाटा वाउचर दे रही है। योग्य ग्राहक MyJio ऐप के वाउचर सेक्शन से डाटा वाउचर को रिडीम कर सकेंगे। कूपन के जैसे डाटा वाउचर नॉन ट्रांसफेरेबल है। इसकी वैधता डिडंप्शन डेट से एक्टिव प्लान की वैधता पर निर्भर करेगी।

Jio 2,999 रुपये के रिचार्ज के साथ 3 नेटमेड्स फ्लैट 25 प्रतिशत डिस्काउंट कूपन भी प्रदान कर रहा है। कूपन का लाभ 1,000 रुपये या अधिक की खरीदारी पर लिया जा सकता है। प्रत्येक कूपन से 5 हजार का लाभ उठा सकते हैं। कूपन नेटमेड्स वेबसाइट और ऐप दोनों पर काम करेंगे। कूपन को सभी मेडिसिन के ऑर्डर के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। नेटमेड्स कूपन की वैधता 9 अगस्त से 31 अक्टूबर तक हैं। शॉपिंग कार्ट से चेक आउट करते हुए यूजर्स को पेमेंट सेक्शन में कूपन कोड दर्ज करना होगा। यूजर्स सिर्फ प्री पेमेंट तरीकों के जरिए पेमेंट करके इसे भुना पाएंगे।
Advertisement

सब्सक्राइबर '2999 इंडिपेंडेंस ऑफर 2022' रिचार्ज प्लान के फायदों के तौर पर Ixigo पर 750 रुपये डिस्काउंट कूपन का लाभ भी उठा सकते हैं। कूपन के साथ Jio ग्राहकों को 4,500 और उससे अधिक पर 750 रुपये की फ्लाइट बुकिंग की छूट मिल सकती है। यूजर्स Ixigo वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए डिस्काउंट का लाभ उठा सकेंगे। कूपन नेशनल और इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए 31 दिसंबर तक लागू होगा। हालांकि यह वेबसाइट पर उपलब्ध किसी अन्य ऑफर के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है। अगर कोई यूजर अपनी बुकिंग कैंसल करने का फैसला लेता है तो रिफंड को रोल्ड आउट करने से पहले डिस्काउंट वापस ले लिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  4. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  5. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  8. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  9. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.