• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 84 दिनों तक डेली 1.5GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ आता है Jio का ये प्लान, जानें कीमत

84 दिनों तक डेली 1.5GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ आता है Jio का ये प्लान, जानें कीमत

जियो का यह प्लान आपको लोकल के साथ साथ एसटीडी कॉल्स की भी सुविधा देता है। यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। हर दिन इसमें आपको 1.5GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है।

84 दिनों तक डेली 1.5GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ आता है Jio का ये प्लान, जानें कीमत

रिलायंस जियो भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है।

ख़ास बातें
  • यह प्लान अनलिमिटिड कॉलिंग सुविधा के साथ आता है।
  • प्लान में JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud बेनिफिट भी दिया गया है।
  • 84 दिनों तक है प्लान की वैलिडिटी।
विज्ञापन
Reliance Jio जल्द ही अपनी 5G सर्विसेज भारत में लॉन्च करने वाली है। इंटरनेट डेटा के मामले में कंपनी के प्लान्स काफी पॉपुलर हैं जो काफी किफायती हैं। यह शॉर्ट टर्म वैलिडिटी और लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्लान्स में कई तरह के डेटा ऑप्शंस पेश करती है। जियो का एक प्लान ऐसा है जो आपको डेली डेटा बेनिफिट में 1.5 जीबी तक हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा देता है। इसकी प्लान की खास बात ये है कि यह अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देता है जो लगभग तीन महीने की अवधि तक मान्य रहते हैं। आइए, इस प्लान के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं। 

Reliance Jio Rs 666 Recharge Plan: रिलायंस जियो का 666 रुपये का प्लान एक बेहतरीन प्रीपेड प्लान है जो अनलिमिटिड कॉलिंग सुविधा के साथ आता है। इसमें आपको लोकल के साथ साथ एसटीडी कॉल्स भी अनलिमिटिड मिलती हैं। यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। हर दिन इसमें आपको 1.5GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। प्लान में आपको कुल 126GB डेटा मिलता है। डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है। इसके अलावा इस प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भी आपको मिलते हैं। 

जियो का 666 रुपये का प्रीपेड प्लान (Jio Rs 666 prepaid plan) आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम का आनंद लिया जा सकता है। साथ ही यह आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी देता है जिससे आप फिल्में भी अपने मोबाइल पर देख पाएंगे। JioSecurity ऐप के माध्यम से आप अपने महत्वपूर्ण डाटा को सुरक्षित रख सकते हैं। JioCloud ऐप को आपको स्टोरेज ऑप्शन उपलब्ध करवाता है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी उपयोगी हो सकता है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो डेली डेटा बेनिफिट के साथ लम्बी वैलिडिटी का प्लान चाहते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  4. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  5. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  8. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »