• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • अब केवल एक ही प्रीपेड प्लान में Jio देगा Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन, जानें कौन सा है वो प्लान...

अब केवल एक ही प्रीपेड प्लान में Jio देगा Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन, जानें कौन-सा है वो प्लान...

महंगे रीचार्ज प्लान का दुख अभी कम भी नहीं हुआ था कि अब कंपनी ने ग्राहकों को एक और बड़ा झटका दे दिया है। पहले जियो के कई रीचार्ज प्लान में ओटीट प्लेटफॉर्म के तौर पर Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता था। लेकिन अब यह सुविधा केवल एक रीचार्ज तक सीमित रह गई है।

अब केवल एक ही प्रीपेड प्लान में Jio देगा Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन, जानें कौन-सा है वो प्लान...
ख़ास बातें
  • Jio के इस प्लान में मिलती है 28 दिन की वैलिडिटी
  • जियो का यह प्लान देता है डेली 3 जीबी डाटा
  • जियो के इस प्लान में मिलता है 6 जीबी एक्स्ट्रा डाटा
विज्ञापन
Jio कंपनी ने हाल ही में अपने कुछ प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स की कीमतों में इज़ाफा किया था, जो कि 1 दिसंबर से लागू कर दिए गए हैं। महंगे हुए रीचार्ज प्लान का दुख अभी कम भी नहीं हुआ था कि अब कंपनी ने ग्राहकों को एक और बड़ा झटका दे दिया है। दरअसल, पहले जियो के कई रीचार्ज प्लान के तहत ओटीट प्लेटफॉर्म के तौर पर Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन प्राप्त होता था। लेकिन अब आपको यह सुविधा जियो के केवल एक ही रीचार्ज प्लान पर मिलने वाली है। बता दें, जियो के साथ-साथ Airtel और Vi कंपनी ने भी अपने मौजूदा प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों को बढ़ा दिया है।

Jio के एकमात्र जिस प्लान में ग्राहकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म के तौर पर फ्री Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलने वाला है, वो रीचार्ज प्लान 601 रुपये का है। इससे पहले जियो के कई रीचार्ज प्लान्स में यह बेनेफिट्स मिलता था।

जियो के 601 रुपये के रीचार्ज प्लान के बेनेफिट्स की करें, तो इस प्लान में ग्राहकों को डेली 3GB डाटा का एक्सेस प्राप्त होता है। इसके साथ कंपनी अपनी ओर से 6GB एक्स्ट्रा डाटा प्रदान करती है। इसके अलावा, इस रीचार्ज पैक में अनलिमिटिडे वॉयस कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी शामिल है।

हालांकि, इस प्लान के तहत ग्राहकों को केवल 28 दिन तक की वैधता मिलती है। 28 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से यह प्लान आपको कुल मिलाकर डेली 3Gb+6GB = 90GB डाटा प्रदान करता है।

इसके अलावा, Disney+ Hotstar Mobile का फ्री सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान की एक खासियत है, जो कि आपको पूरे 1 साल तक के लिए प्राप्त होता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Rs 601 prepaid recharge plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »