Jio के रीचार्ज करना अब हुआ और आसान

Jio ने बेस्ट सेलर बैनर के तहत चार प्रीपेड प्लान, सुपर वैल्यू बैनर में दो प्रीपेड प्लान और ट्रेंडिंग बैनर के तहत एक प्रीपेड प्लान को टैग किया है।

Jio के रीचार्ज करना अब हुआ और आसान

Jio ने बेस्ट सेलर बैनर में चार, सुपर वैल्यू बैनर में दो और ट्रेंडिंग बैनर में एक प्रीपेड प्लान को रखा है

ख़ास बातें
  • Jio ने अपने रीचार्ज प्लान को कई लेबल्स में बांट दिया है
  • बेस्ट सेलर, सुपर वैल्यू और ट्रेंडिंग के हिसाब से बांटे गए हैं प्लान्स
  • बेस्ट सेलर में 4, सुपर वैल्यू में 2 और ट्रेंडिंग में 1 प्लान शामिल
विज्ञापन
Reliance Jio ने अपने प्लान्स को नए बैनर और लेबल के अंदर ऑर्गनाइज़ करना शुरू कर दिया है, जिनमें बेस्ट सेलर, सुपर वैल्यू और ट्रेंडिंग जैसे बैनर या लेबल शामिल हैं। ये बैनर ग्राहकों को समझने में मदद करेंगे कि अन्य यूज़र्स क्या खरीद रहे हैं या उनके लिए कौन सा रीचार्ज सही रहेगा। उदाहरण के लिए, सुपर वैल्यू बैनर से पता चलता है कि वह प्रीपेड प्लान आपके द्वारा खर्च किए गए पैसों के हिसाब से बेहतरीन फायदे देगा। बेस्ट सेलर टैग से पता चलता है कि यह प्लान ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय प्रीपेड प्लान्स में से एक है और ट्रेंडिंग संकेत देता है कि वर्तमान में इस प्लान की सबसे अधिक मांग है।

Jio ने बेस्ट सेलर बैनर के तहत चार प्रीपेड प्लान, सुपर वैल्यू बैनर में दो प्रीपेड प्लान और ट्रेंडिंग बैनर के तहत एक प्रीपेड प्लान को टैग किया है। ये नए बैनर कंपनी की साइट पर दिखाई दे रहे हैं। उन्हें पहली बार Telecom Talk द्वारा देखा गया था। ट्रेंडिंग बैनर में 349 रुपये का प्रीपेड प्लान है, जो 28 दिनों की वैधता देता है और इस बीच हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस संदेश प्रति दिन की सुविधा भी देता है। यह प्लान JioTV, JioCinema, JioNews, JioSecurity और JioCloud जैसे ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी देता है।

सुपर वैल्यू बैनर में 249 रुपये और 2,599 रुपये के प्लान शामिल हैं। 249 रुपये प्लान में 28 दिनों की वैधता के दौरान प्रतिदिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस का फायदा मिलता है। दूसरी ओर, 2,599 Jio प्लान में 365 दिनों की वैधता के दौरान 2GB डेली डेटा (अतिरिक्त 10GB डेटा), अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रति दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान में 399 रुपये का Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Jio के बेस्ट सेलर बैनर में 199 रुपये, 555 रुपये, 599 रुपये और 2,399 रुपये के प्लान शामिल हैं। 199 रुपये प्रीपेड प्लान में प्रति दिन 1.5GB डेटा, प्रति दिन 100 एसएमएस और 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। 555 रुपये प्रीपेड प्लान भी 199 रुपये प्लान के समान लाभ प्रदान करता है, लेकिन वैधता 84 दिनों की हो जाती है। दूसरी ओर, 599 प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 2GB डेटा, प्रति दिन 100 एसएमएस और 84 दिनों के लिए असीमित वॉयस कॉलिंग मिलती है। 2,399 रुपये प्रीपेड प्लान 599 रुपये के समान लाभ देता, लेकिन वैधता 365 दिन हो जाती है। इन सभी प्लान्स में Jio ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »