Jio New Plan: जियो यूज़र्स को झटका, प्रीपेड प्लान होंगे 40 प्रतिशत तक महंगे

Reliance Jio New Plans: रिलायंस जियो ने वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के बाद अब अपने प्रीपेड प्लान के टैरिफ में इजाफा कर दिया है।

Jio New Plan: जियो यूज़र्स को झटका, प्रीपेड प्लान होंगे 40 प्रतिशत तक महंगे

Jio New Plans: Vodafone Idea और Airtel के बाद रिलायंस जियो ने दिया यूज़र्स को झटका

ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो के नए प्लान 6 दिसंबर से होंगे लागू
  • Reliance Jio Prepaid Plans भी हुए महंगे
  • Vodafone Idea और Airtel के नए प्लान की भी हुए घोषणा
विज्ञापन
Reliance Jio New Plans: वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल के प्रीपेड टैरिफ आज यानी 3 दिसंबर 2019 से महंगे हो गए हैं। Vodafone Idea और Airtel के बाद अब 6 दिसंबर 2019 से रिलायंस जियो के प्रीपेड प्लान भी महंगे होने वाले हैं। हाल ही में जियो प्रीपेड प्लान की कीमतों में इजाफा करने की घोषणा की गई है। जियो ने खुलासा किया है कि कंपनी अपने नए Jio All-In-One Prepaid Plans को लॉन्च करने की तैयारी में है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस जियो के ये नए प्रीपेड प्लान 40 फीसदी तक महंगे होंगे। नए Jio प्लान 6 दिसंबर से लागू कर दिए जाएंगे। रिलांयस जियो ने फिलहाल अपने नए प्रीपेड प्लान की घोषणा नहीं की है लेकिन वहीं दूसरी तरफ Vodafone Idea और Airtel ने अपने नए संशोधित प्रीपेड प्लान की जानकारी को साझा कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Vodafone Idea के प्रीपेड प्लान हुए महंगे, 3 दिसंबर से लागू होंगे ये नए पैक्स

Reliance Jio ने बयान जारी कर इस बात का दावा किया है कि जहां एक ओर नए ऑल-इन-वन प्रीपेड प्लान की कीमत 40 फीसदी अधिक होगी तो वहीं जियो यूज़र्स को 300 प्रतिशत तक ज्यादा फायदे मिलेंगे। याद करा दें कि Jio ने अक्टूबर महीन में 222 रुपये, 333 रुपये और 444 रुपये वाले ऑल-इन-वन प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया था।

रिलायंस जियो के इन प्लान में जियो से अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए ऑफ-नेट IUC (इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज) मिनट्स दिए जाते हैं। जियो ने हाल ही में 149 रुपये प्रीपेड प्लान को अपडेट किया था, अब यह प्लान अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 300 मिनट्स के साथ आता है लेकिन इसकी वैधता को 28 दिन से कम कर 24 दिन कर दिया गया है। जियो ने अपने इस प्रीपेड प्लान को ऑल-इन-वन प्लान पोर्टफोलियो में शामिल कर लिया था।

यह भी पढ़ें- Jio Fiber का नया धमका, 199 रुपये में अनलिमिटेड डेटा

Vodafone Idea ने रविवार को अपने प्रीपेड टैरिफ में इजाफे की घोषणा की है, वोडाफोन आइडिया के ये नए प्लान देशभर में 3 दिसंबर से लागू होंगे। वोडाफोन के अपडेटेड प्लान 149 रुपये से शुरू होकर 2399 रुपये तक जाते हैं। वोडाफोन आइडिया के अलावा एयरटेल (Airtel) ने भी अपने नए प्लान की घोषणा कर दी है, बता दें कि एयरटेल के नए प्लान 19 रुपये से शुरू होकर 1699 रुपये तक उपलब्ध हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, Jio, Jio prepaid plans, Reliance, vodafone idea
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  4. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  5. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  6. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  9. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  10. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »