रिलायंस जियो के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले रीचार्ज पैक मंगलवार से हो जाएंगे सस्ते

रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जनवरी 2018 09:03 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है
  • प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है
  • कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले भी कई प्लान पेश करेगी
रिलायंस जियो के नए साल के मौके पर एक और धमाका करने की तैयारी की है। गैजेट्स 360 को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि हैप्पी न्यू ईयर 2018 ऑफर के तहत प्रतिदिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान की कीमत 60 रुपये तक कम कर दी गई है। ताज़ा कटौती के बाद 1 जीबी प्रति दिन 4जी डेटा वाला 199 रुपये का मौज़ूदा प्लान ग्राहकों को 149 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात है कि टैरिफ में नए बदलाव के बाद एक बार फिर रीचार्ज पैक अक्टूबर से पहले वाली कीमत के आसपास उपलब्ध होंगे। जियो प्रीपेड रीचार्ज पैक को सस्ता करने के अलावा कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा वाले भी कई प्लान पेश करेगी। टैरिफ में बदलाव और नए प्लान मंगलवार को प्रभावी तौर पर लागू हो जाएंगे। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसे ही और कई ऑफर का ऐलान करेगी।

मंगलवार से 199, 399, 459 और 499 रुपये वाले जियो प्लान अब ग्राहकों को क्रमशः 149, 349, 399 और 449 रुपये में मिलेंगे। प्लान में मिलने वाली मुफ्त वॉयस कॉल और एसएमएस वाली सुविधाओं में कोई बदलाव नहीं होगा। ग्राहकों आगे भी जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन पाते रहेंगे।

 

मौज़ूदा कीमत नई कीमत वैधता कुल डेटा (1जीबी/दिन)
199 रुपये 149 रुपये 28 दिन 28जीबी
399 रुपये 349 रुपये 70 दिन 70 जीबी
459 रुपये 399 रुपये 84 दिन 84 जीबी
499 रुपये 449 रुपये 91 दिन 91 जीबी

 

कंपनी प्रतिदिन 1.5 जीबी 4जी डेटा वाले प्लान भी पेश करेगी। ये 198, 398, 448 और 498 रुपये के हैं। पहली इसी कीमत में 1 जीबी डेटा वाले प्लान मिलते थे। इसका मतलब है कि अब ग्राहकों को पुरानी कीमत में ही करीब 50 फीसदी ज़्यादा डेटा दिया जाएगा।

 

कीमत वैधता कुल डेटा (1.5 जीबी/दिन)
198 रुपये 28 दिन 42 जीबी
398 रुपये 70 दिन 105 जीबी
448 रुपये 84 दिन 126 जीबी
498 रुपये 91 दिन 136 जीबी

 

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि रीचार्ज पैक सस्ती कीमत में कब तक उपलब्ध होंगे। मंगलवार को स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। ज्ञात हो कि अभी जियो यूज़र के लिए सरप्राइज़ कैशबैक ऑफर पहले से उपलब्ध है। आज की तारीख में जियो के पास भारत में करीब 16 करोड़ ग्राहक हैं। लॉन्च के बाद से इस कंपनी एक तरह से मार्केट की दिशा तय करती रही है। गौर करने वाली बात है कि पिछले कुछ दिनों में अन्य टेलीकॉम कंपनियों ने भी बिना कीमत में बदलाव किए ग्राहकों को ज़्यादा डेटा देना शुरू किया है। जियो द्वारा की गई ताज़ा कटौती से साफ है कि कंपनी अपने ग्राहकों को दूसरे नेटवर्क के बारे में सोचने का कोई मौका नहीं देना चाहती।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.