• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio Plan: 3 महीने तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और ढ़ेरों बेनिफिट्स वाला सस्ता प्लान!

Jio Plan: 3 महीने तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और ढ़ेरों बेनिफिट्स वाला सस्ता प्लान!

प्लान के एक्सट्रा बेनिफिट्स के तौर पर आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Jio Plan: 3 महीने तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और ढ़ेरों बेनिफिट्स वाला सस्ता प्लान!

Jio अपने कस्टमर्स के लिए प्लान्स में समय समय पर अपडेट करती रहती है।

ख़ास बातें
  • प्लान में आपको 90 दिनों के लिए ऱोजाना 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं
  • JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है
  • तीन महीने में आपको पूरा 180GB डेटा मिलता है।
विज्ञापन
Reliance Jio लम्बी वैलिडिटी के साथ बेहद किफायती प्लान भी पेश करती है। कस्टमर के लिए कंपनी के कुछ पॉकेट फ्रेंडली प्रीपेड प्लान हैं जो बिल्कुल पैसा वसूल प्लान हैं। अक्सर हम शॉर्ट टर्म प्लान की वैलिडिटी के बारे में भूल जाते हैं और कॉलिंग व डेटा सर्विस अचानक बंद हो जाती है। तो, अगर आप शॉर्ट टर्म प्लान का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं और महीनों तक चलने वाले प्लान से रिचार्ज करवाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। जियो के बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज (Jio Best Prepaid Recharge Plan) प्लान में से आज हम एक ऐसे प्लान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो आपको लम्बी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स देता है। इसके अलवा यह अन्य बेनिफिट्स भी लेकर आता है। प्लान की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

जियो RS 749 रिचार्ज प्लान (Jio Rs 749 Recharge Plan):
जियो के बेस्ट रिचार्ज प्लान (Jio best recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड प्लान 749 रुपये में उपलब्ध है। इस प्लान में आपको 90 दिनों की वैधता मिलती है। वैधता के दौरान आपको अनलिमिटिड लोकल, एसटीडी कॉलिंग के अलावा रोमिंग कॉल्स का बेनिफिट मिलता है। इस ट्रेंडिंग जियो प्लान (Trending Jio Plan) में आपको 90 दिनों के लिए ऱोजाना 100 फ्री एसएमएस का भी बेनिफिट मिलता है। यह प्लान आपको डेली 2GB इंटरनेट डेटा देता है। यानि की तीन महीने में आपको पूरा 180GB डेटा मिलता है। 

प्लान के एक्सट्रा बेनिफिट्स के तौर पर आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप 90 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो 3 महीने तक वैध रहेगा। 

JioSecurity ऐप आपके फोन में सेव किए गए महत्वपूर्ण डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सिक्योरिटी के लिए काम आता है। वहीं, JioCloud ऐप को आप अपने फोन में स्टोरेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके फोन की इंटरनल मेमोरी फुल हो चुकी है तो यह ऐप काफी काम का साबित हो सकता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप जियो की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदा होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »