• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 56 दिनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और कई बेनिफिट सस्ते में देता है ये Jio प्लान!

56 दिनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और कई बेनिफिट सस्ते में देता है ये Jio प्लान!

प्लान के एक्सट्रा बेनिफिट्स के तौर पर आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

56 दिनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और कई बेनिफिट सस्ते में देता है ये Jio प्लान!

रिलायंस जियो के किफायती प्लान्स में शामिल यह प्रीपेड पैक रोज 100SMS भी फ्री देता है।

ख़ास बातें
  • प्लान में वैधता तक आपको कुल 112GB डेटा दिया जाता है
  • JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का एक्सेस देता है प्लान
  • JioCloud ऐप को आप अपने फोन में स्टोरेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं
विज्ञापन
Reliance Jio के पॉकेट फ्रेंडली प्रीपेड प्लान में से आज हम एक ऐसे प्लान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो आपको कम कीमत में भरपूर डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी देता है। इस प्लान में आपको किफायती दाम में डेली बेसिस पर 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटिड कॉलिंग और कई सारी एंटरटेनमेंट ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है! इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा उन यूजर्स को होने वाला है जो मोबाइल डेटा का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और जिनको कम से कम दो-तीन महीने की वैलिडिटी वाला प्लान चाहिए। इसकी पूरी जानकारी के लिए आप इस खबर को अंत तक पढ़ें। 

यह प्रीपेड प्लान जियो के बेस्ट रिचार्ज प्लान में शामिल है। इसमें आपको 56 दिनों की वैधता मिलती है। यानि कि लगभग 2 महीने तक आपको रिचार्ज के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा। इसे आप जियो ऐप या कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 543 रुपये में एक्टिवेट करवा सकते हैं। प्लान का दूसरा सबसे बड़ा बेनिफिट ये है कि इसमें यूजर को रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। यानि कि वैधता तक आपको कुल 112GB डेटा दिया जाता है। डेली लिमिट खत्म होने जाने के बाद भी इंटरनेट 64kbps की स्पीड पर चलता रहता है और आपको 24x7 इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलती है।

इसके अलावा यह आपको अनलिमिटिड कॉलिंग भी देता है। यानि कि दिल खोलकर आप अपने करीबियों से जितनी देर चाहें बातें कर सकते हैं। रिलायंस जियो के किफायती प्लान्स में शामिल यह प्रीपेड पैक रोज 100SMS भी फ्री देता है। साथ ही, प्लान के एक्सट्रा बेनिफिट्स के तौर पर आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप 56 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो 56 दिनों तक वैध रहेगा। 

JioSecurity ऐप आपके जरूरी और संवेदनशील डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सिक्योरिटी के लिए काम आता है। वहीं, JioCloud ऐप को आप अपने फोन में स्टोरेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप जियो की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  3. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  7. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  8. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  9. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  10. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »