• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio Plan: 28 दिनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और फुल एंटरटेनमेंट बेहद सस्ते में!

Jio Plan: 28 दिनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और फुल एंटरटेनमेंट बेहद सस्ते में!

इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें रोजाना 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है

Jio Plan: 28 दिनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और फुल एंटरटेनमेंट बेहद सस्ते में!

इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें रोजाना 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के 28 दिनों तक मिलता है
  • इसमें रोजाना 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है
  • JioCloud ऐप को आप अपने फोन में स्टोरेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं
विज्ञापन
Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए कुछ पॉकेट फ्रेंडली प्रीपेड प्लान पेश करती है जो बिल्कुल पैसा वसूल प्लान हैं। जियो के बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज (Jio Best Prepaid Recharge Plan) प्लान में से आज हम एक ऐसे प्लान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो आपको कम कीमत में भरपूर डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी देता है। इस प्लान में आपको किफायती दाम में डेली बेसिस पर 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटिड कॉलिंग और कई सारी एंटरटेनमेंट ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी! इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा उन यूजर्स को होने वाला है जो मोबाइल डेटा का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। आइए इस प्लान की पूरी डिटेल्स आपको बताते हैं। 

जियो के बेस्ट रिचार्ज प्लान (Jio best recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड प्लान 299 रुपये में आता है। प्लान को आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एक्टिवेट करवा सकते हैं या फिर मोबाइल ऐप्स और वॉलेट्स के जरिए भी इसे एक्टिवेट करवाया जा सकता है। इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें रोजाना 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है जिसकी डेली लिमिट खत्म होने जाने के बाद भी इंटरनेट 64kbps की स्पीड पर चलता रहता है और आपको 24x7 इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलती है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। 

इसके अलावा यह आपको अनलिमिटिड कॉलिंग भी देता है। यानि कि दिल खोलकर आप अपने करीबियों से जितनी देर चाहें बातें कर सकते हैं। रिलायंस जियो के किफायती प्लान्स में शामिल यह प्रीपेड पैक रोज 100SMS भी फ्री देता है। साथ ही, प्लान के एक्सट्रा बेनिफिट्स के तौर पर आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप 28 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो 28 दिनों तक वैध रहेगा। 

JioSecurity ऐप आपके जरूरी और संवेदनशील डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सिक्योरिटी के लिए काम आता है। वहीं, JioCloud ऐप को आप अपने फोन में स्टोरेज के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप जियो की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »