Jio Phone Offer: हर महीने 300 मिनट फ्री कॉलिंग और एक रीचार्ज पर दूसरा रीचार्ज मिलेगा फ्री

मुफ्त कॉलिंग मिनटों के अलावा जियो Jio Phone यूज़र्स के लिए buy-one-get-one रीचार्ज सुविधा भी लेकर आयी है, जिसमें एक जियो फोन रिचार्ज पर उसी कीमत का दूसरा रीचार्ज पैक मुफ्त प्राप्त होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 मई 2021 16:28 IST
ख़ास बातें
  • Jio Phone रीचार्ज न करा पाने वाले ग्राहकों को मिलेंगे 300 मिनट फ्री
  • कोरोना महामारी काल तक हर महीने फ्री मिलेंगे कॉलिंग मिनट
  • यूज़र्स को मिलेगी buy-one-get-one रीचार्ज की सुविधा
Reliance Jio ने शुक्रवार को Jio Phone यूज़र्स के लिए हरह महीने 300 मिनट फ्री आउटगोइंग कॉल का ऐलान किया है। दरअसल, जियो का यह ऑफर उन लोगों के लिए पेश किया गया है जो कोरोना वायरस महामारी के कारण अपना जियो फोन रीचार्ज नहीं करा पा रहे हैं। टेलीकॉम कंपनी का कहना है कि वह रिलायंस इंडस्ट्रीज की नॉन-प्रोफिटेबल आर्म Reliance Foundation के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि जियो फोन यूज़र्स को मुफ्त कॉलिंग मिनट ऑफर किया जा सके। हालांकि, मुफ्त कॉलिंग मिनटों के अलावा जियो Jio Phone यूज़र्स के लिए buy-one-get-one रीचार्ज सुविधा भी लेकर आयी है, जिसमें एक जियो फोन रिचार्ज पर उसी कीमत का दूसरा रीचार्ज पैक मुफ्त प्राप्त होगा।  

Reliance Jio ने अपने बयान में कहा कि Jio Phone यूज़र्स के लिए हर महीने 300 मिनट फ्री आउटगोइंग की सुविधा सम्पूर्ण कोरोना वायरस महामारी काल तक प्रदान की जाएगी।
Advertisement

हालांकि, यहां ये ध्यान देना जरूरी है कि फ्री कॉलिंग मिनट में यूज़र्स को प्रतिदिन केवल 10 मिनट फ्री कॉलिंग कोटा प्राप्त होगा। इसका मतलब यह है कि यूज़र्स इस सुविधा का लाभ लेते हुए प्रतिदिन 10 मिनट से ज्यादा फ्री कॉलिंग नहीं कर सकते। इसके अलावा, यह बेनेफिट केवल उन्हीं जियो फोन यूज़र्स के लिए उपलब्ध है, जो कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपना फोन रीचार्ज कराने में असक्षम रहे हैं।  

फ्री कॉलिंग के अलावा, जियो फोन यूज़र्स को एक रीचार्ज के साथ उसी कीमत का दूसरा रीचार्ज भी मुफ्त प्रदान किया जाएगा। उदाहरण के तौर पर यदि यूज़र ने 75 रुपये का रीचार्ज कराया है, तो उसे 75 रुपये का ही दूसरा रीचार्ज मुफ्त प्राप्त होगा। जिसका मतलब यह है कि इस सुविधा के तहते आप रीचार्ज के डबल बेनेफिट प्राप्त करेंगे। हालांकि, फ्री रीचार्ज एनुअल  और जियो फोन डिवाइस बंडल प्लान्स पर उपलब्ध नहीं है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio Phone, Reliance Jio, Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.