Reliance Jio ने Jio Phone यूज़र्स के लिए पेश किए दो नए प्रीपेड प्लान

69 रुपये वाले Jio Phone Plan की बात करें तो इसमें हर दिन इस्तेमाल के लिए 0.5 जीबी डेटा मिलता है। निर्धारित डेटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी।

Reliance Jio ने Jio Phone यूज़र्स के लिए पेश किए दो नए प्रीपेड प्लान
ख़ास बातें
  • 49 रुपये वाले Jio Phone Plan में कुल 2 जीबी डेटा दिया जाएगा
  • दोनों ही जियो फोन प्रीपेड प्लान की वैधता 14 दिनों की है
  • ये प्लान Jio Phone और Jio Phone 2 यूज़र्स के काम आएंगे
विज्ञापन
Reliance Jio ने अपने Jio Phone यूज़र्स के लिए कम वैधता वाले दो नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। जियो के नए प्लान 49 रुपये और 69 रुपये के हैं। दोनों ही प्लान की वैधता 14 दिनों की है। जियो के नए प्रीपेड प्लान वॉयस कॉलिंग, एसएमएस और डेटा फायदे के साथ आते हैं। गौर करने वाली बात है कि ये रीचार्ज प्लान सिर्फ जियो फोन यूज़र्स के लिए लाए गए हैं। इसके अलावा जियो फोन यूज़र्स को इन प्रीपेड पैक से रीचार्ज करने के लिए जियो सिम इस्तेमाल करना होगा।

69 रुपये वाले Jio Phone Plan की बात करें तो इसमें हर दिन इस्तेमाल के लिए 0.5 जीबी डेटा मिलता है। निर्धारित डेटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी। नए प्लान में जियो से जियो से अनलिमिटेड कॉल की सुविधा है। इसके अलावा 250 मिनट गैर-जियो कॉल मिनट्स मिलेगा। 25 एसएमएस मुफ्त भेजे जा सकेंगे। साथ में जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। 69 रुपये वाले जियो प्लान की वैधता 14 दिनों की है।

49 रुपये वाले Jio Phone Plan में कुल 2 जीबी डेटा दिया जाएगा। इसके अलावा जियो से जियो कॉल मुफ्त होगा। 250 मिनट गैर-जियो कॉल मिनट उपलब्ध होंगे। इसके अलावा 25 एसएमएस मुफ्त भेजे जा सकेंगे। साथ में जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। 69 रुपये वाले जियो प्लान की तरह इस प्लान की वैधता भी 14 दिनों की है। इन प्लान के बारे में सबसे पहले जानकारी टेलीकॉम टॉक द्वारा दी गई।

गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने दो साल पहले भी 49 रुपये वाला प्लान मार्केट में उतारा था। लेकिन कुछ महीनों बाद इसे हटा लिया गया। एक बार फिर 49 रुपये वाले जियो फोन प्रीपेड प्लान की वापसी हुई है। लेकिन वैधता कम हो गई है, मगर डेटा ज़्यादा दिया जा रहा है। ये प्लान Jio Phone और Jio Phone 2 यूज़र्स के काम आएंगे। यूज़र्स कंपनी की वेबसाइट, माय जियो ऐप या किसी थर्ड पार्टी रीचार्ज पोर्टल से रीचार्ज कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio Phone, Jio Phone 2, Jio Phone Prepaid plans, Reliance Jio

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »