23 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है Jio का ये प्लान, कीमत 100 रुपये से कम

इस प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग की सुविधा शामिल है, जिसमें आप पूरे 23 दिन किसी भी नेटवर्क पर फोन कॉल कर सकेंगे।

23 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है Jio का ये प्लान, कीमत 100 रुपये से कम
ख़ास बातें
  • जियो के इस रीचार्ज प्लान में डेली 0.1GB डाटा मुहैया कराया जाता है
  • इस प्लान में अनिमिटिड वॉयस कॉलिंग की सुविधा शामिल है
  • प्लान में यूज़र्स को रोज़ाना 50 फ्री SMS की सुविधा भी प्राप्त होती है
विज्ञापन
Jio टेलीकॉम कंपनी अपने जियो फोन यूज़र्स के लिए कई प्रकार के रीचार्ज प्लान लेकर आती है। उनमें से एक रीचार्ज प्लान 75 रुपये की कीमत में आता है। हालांकि, अन्य प्रीपेड रीचार्ज प्लान में कीमत में की गई बढ़ोतरी के साथ कंपनी ने अपने इस मौजूदा जियो फोन रीचार्ज प्लान की कीमत में तो बढ़ोतरी नहीं की, लेकिन इस प्लान के तहत मिलने वाली वैलिडिटी को जरूर कम कर दिया है। पहले इस रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को पूरे 28 दिन वैलिडिटी मिलती थी, लेकिन अब यह प्लान 5 दिन कम की वैलिडिटी प्रदान करता है।

JioPhone यूज़र्स के इस रीचार्ज प्लान की कीमत 75 रुपये है, जिसमें ग्राहकों को पहले 28 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होती थी। लेकिन अब कंपनी ने गुपचुप तरीके से इस प्लान की वैलिडिटी को कम करके 23 तक कर दिया है। यही नहीं प्लान में मिलने वाले कुछ बेनेफिट्स में भी कटौती की गई है।

जियो के इस रीचार्ज प्लान में ग्राहकों डेली 0.1GB डाटा मुहैया कराया जाता है। 100MB डाटा प्रतिदिन के अलावा, कंपनी 200MB डाटा अतिरिक्त प्रदान करती है। इस लिहाज से ग्राहकों को प्लान के तहत कुल मिलाकर 2.5GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर @ 64 Kbps हो जाती है।

इसके अलावा, इस प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग की सुविधा शामिल है, जिसमें आप पूरे 23 दिन किसी भी नेटवर्क पर फोन कॉल कर सकेंगे।

साथ ही प्लान में यूज़र्स को रोज़ाना 50 फ्री SMS की सुविधा भी प्राप्त होती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  2. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  3. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  5. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  6. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  7. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  8. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  10. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »