Jio यूज़र्स को मुफ्त मिल रहा है 2 जीबी डेली डेटा, आप भी..

Jio के इस 2 जीबी डेली अतिरिक्त डेटा ऑफर की वैधता कुल चार दिनों की है। यह पिछली बार के विपरीत है जब ऑपरेटर ने इस ऑफर को पांच दिनों के लिए पेश किया था।

Jio यूज़र्स को मुफ्त मिल रहा है 2 जीबी डेली डेटा, आप भी..

चुनिंदा Jio यूज़र्स को चार दिनों तक प्रति दिन 2 जीबी मुफ्त डेटा दिया जा रहा है

ख़ास बातें
  • Jio ने मई में भी चुनिंदा यूज़र्स को दिया था फ्री 2 जीबी डेली डेटा
  • चार दिनों के लिए दिया जा रहा है नया जियो ऑफर
  • मौजूदा डेटा पैक के ऊपर अलग से मिलेगा 2 जीबी डेली डेटा
विज्ञापन
Jio कथित तौर पर एक बार फिर से यूज़र्स को चार दिनों की वैधता के साथ मुफ्त 2 जीबी हाई-स्पीड डेली डेटा का लाभ दे रही है। यह लगातार चौथा महीना है जब टेलीकॉम ऑपरेटर प्रोमोशनल डेटा पैक की पेशकश कर रही है। इस तरह का आखिरी ऑफर मई में सामने आया था और इस तरह के ऑफर की कुछ रिपोर्ट्स अप्रैल और मार्च में भी सामने आई थी। यह बताना भी महत्वपूर्ण है कि Jio यह ऑफर अपने सभी यूज़र्स को नहीं देती है, बल्कि यह कुछ चुनिंदा यूज़र्स को मिलता है।

कहा जाता है कि यह अतिरिक्त 2 जीबी हाई-स्पीड डेली डेटा एक्सेस मौजूदा डेटा के ऊपर मिलता है। उदाहरण के लिए यदि आपका मौजूदा प्लान 1.5 जीबी प्रति दिन है, तो कुल 3.5 जीबी डेली डेटा मिलेगा।

OnlyTech की रिपोर्ट के अनुसार, Jio के इस 2 जीबी डेली अतिरिक्त डेटा ऑफर की वैधता कुल चार दिनों की है। यह पिछली बार के विपरीत है जब ऑपरेटर ने इस ऑफर को पांच दिनों के लिए पेश किया था।

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि यह ऐड-ऑन डेटा पैक सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं है। हालांकि, आप MyJio ऐप से My Plans सेक्शन में जाकर अपने Jio कनेक्शन पर इसकी उपलब्धता की जांच कर सकते हैं। आप वैकल्पिक रूप से Jio.com साइट से My Statement सेक्शन पर जाकर भी अतिरिक्त डेटा लाभ की उपलब्धता की जांच कर सकते हैं।

Jio काफी समय से चुनिंदा यूज़र्स को मुफ्त 2GB हाई-स्पीड डेटा लाभ दे रही है। कंपनी ने इस ट्रैंड की शुरुआत जुलाई 2018 में की और आखिरी बार इसे मई में दिगा गया। इसके अलावा इसी साल मार्च और अप्रैल में भी इस ऑफर को पेश किया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Jio, Jio offers, Jio Plans

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »