• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio के इस प्लान में मिलेगा 547.5 जीबी डेटा, Jio दिवाली 100 प्रतिशत कैशबैक ऑफर भी लॉन्च

Jio के इस प्लान में मिलेगा 547.5 जीबी डेटा, Jio दिवाली 100 प्रतिशत कैशबैक ऑफर भी लॉन्च

टेलीकॉम कंपनियों के बीच चल रही जंग को Reliance Jio ने एक बार फिर रोचक बना दिया है। इस बार रिलायंस जियो ने एक सालाना प्रीपेड पैक लॉन्च किया है जिसकी कीमत 1,699 रुपये है।

Jio के इस प्लान में मिलेगा 547.5 जीबी डेटा, Jio दिवाली 100 प्रतिशत कैशबैक ऑफर भी लॉन्च
ख़ास बातें
  • 1,699 रुपये वाले रीचार्ज पैक की वैधता 365 दिनों की है
  • 1,699 रुपये वाले प्रीपेड पैक में हैं जियो के अन्य रीचार्ज पैक वाले फायदे
  • Jio ने Diwali 100 percent Cashback Offer का ऐलान किया
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनियों के बीच चल रही जंग को Reliance Jio ने एक बार फिर रोचक बना दिया है। इस बार रिलायंस जियो ने एक सालाना प्रीपेड पैक लॉन्च किया है जिसकी कीमत 1,699 रुपये है। इस प्लान में यूज़र को इस्तेमाल के लिए कुल 547.5 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इसकी वैधता 365 दिनों की होगी और हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। यह रीचार्ज पैक हर Jio यूज़र्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। दूसरी तरफ, दिवाली के मौके Jio अपने यूज़र को हर रीचार्ज प्लान के साथ "100 प्रतिशत कैशबैक" दे रही है। कैशबैक जियो सब्सक्राइबर को रिलायंस डिजिटल के कूपन तौर पर दिया जाएगा। MyJio App में रिलायंस डिजिटल कूपन दिए जाएंगे। रिलायंस जियो का 1699 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अब कंपनी के 4,999 रुपये और 9,999 रुपये वाले वार्षिक प्लान के लीग का हिस्सा बन गया है।
 

जियो का 1,699 रुपये वाला वार्षिक रीचार्ज पैक

नए जियो 1,699 रुपये वाले रीचार्ज पैक में यूज़र को कुल 574.5 जीबी डेटा दिया जाता है। इस पैक की वैधता 365 दिनों की है। यूज़र अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 100 एसएमएस, जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और हर दिन 4जी स्पीड में 1.5 जीबी डेटा पाएंगे। देखा जाए तो यह मार्केट में उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ वार्षिक प्लान में से एक है। BSNL का सालाना प्रीपेड प्लान 2,000 रुपये से ऊपर का है। इसके अलावा हर दिन 1.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा कई यूज़र को भाएगी। BSNL ने इससे पहले साल की शुरुआत में 999 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया था, लेकिन यह लिमिटेड सर्कल में ही उपलब्ध था। इसमें यूज़र को हर दिन 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है, लेकिन 6 महीने के लिए।

जियो के सभी सालाना रीचार्ज पैक पर गौर करें तो पाते हैं कि 1,699 रुपये वाले जियो रीचार्ज प्लान में हर दिन 4जी स्पीड में 1.5 जीबी डेटा मिलता है। जबकि 4,999 रुपये और 9,999  रुपये वाले रीचार्ज पैक में ऐसी कोई सीमा नहीं है। इन दोनों पैक की भी वैधता 365 दिनों की है और ये क्रमशः 350 जीबी और 750 जीबी डेटा के साथ आते हैं।
 

जियो दिवाली 100 प्रतिशत कैशबैक ऑफर

त्योहारी सीज़न को देखते हुए Jio ने Diwali 100 percent Cashback Offer का ऐलान किया है। इस ऑफर के तहत जियो यूज़र 100 रुपये से ऊपर के सभी रीचार्ज प्लान पर 100 फीसदी कैशबैक पाएंगे। इसका मतलब है कि यह ऑफर 149 रुपये, 198 रुपये, 299 रुपये, 349 रुपये, 398 रुपये, 399 रुपये, 448 रुपये, 449 रुपये, 498 रुपये, 509 रुपये, 799 रुपये, 999 रुपये, 1699 रुपये, 1999 रुपये, 4999 रुपये और 9,999 रुपये वाले के साथ ही आएगा।

कैशबैक की राशि रिलायंस डिजिटल के कूपन के तौर पर मिलेगा जिन्हें मायजियो ऐप में उपलब्ध कराया जाएगा। यह ऑफर ऑनलाइन और जियो रिटेलर के साथ कराए गए रीचार्ज के लिए ही उपलब्ध है।

जियो द्वारा ज़ारी किए गए कैशबैक वाउचर को रिलायंस डिजिटल स्टोर में इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए कम से कम 5,000 रुपये की खरीदारी करनी होगी जो कई यूज़र्स को नहीं भाएगा।

500 रुपये से ऊपर के रीचार्ज पर कई वाउचर जारी किए जाएंगे, लेकिन जियो सब्सक्राइबर एक साथ दो कूपन नहीं इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, 1,699 रुपये वाले जियो प्लान से रीचार्ज कराने पर Jio कुल चार कैशबैक वाउचर (500 रुपये के तीन और 200 रुपये के एक) जारी करेगी। इन कैशबैक वाउचर को 31 दिसंबर 2018 तक ही इस्तेमाल में लाया जा सकता है। यह कैशबैक ऑफर 30 नवंबर तक उपलब्ध है।

इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानने के लिए आप कंपनी की वेबसाइट पर जा सकते हैं....
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Relaince Jio, Jio Diwali Cashback Offer
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »