• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 336 दिनों तक 540GB डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग समेत OTT सब्सक्रिप्शन वाला बेस्ट Jio प्लान

336 दिनों तक 540GB डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग समेत OTT सब्सक्रिप्शन वाला बेस्ट Jio प्लान

JioTV पर टीवी शोज का कंटेंट देखा जा सकता है।

336 दिनों तक 540GB डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग समेत OTT सब्सक्रिप्शन वाला बेस्ट Jio प्लान

Reliance Jio के प्रीपेड प्लान हाल ही में अपडेट किए गए हैं।

ख़ास बातें
  • कुल डेटा बेनिफिट देखें तो कंपनी इसमें 540GB डेटा दे रही है।
  • प्लान में रोज 100 SMS फ्री मिलते हैं।
  • इसमें यूजर को डेली बेसिस पर 1.5GB डेटा मिलता है।
विज्ञापन
Reliance Jio के प्रीपेड प्लान हाल ही में अपडेट किए गए हैं। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम फर्म ने नए प्लान्स में अपडेशन के साथ कई बंडल बेनिफिट दिए हैं। आज हम आपको कंपनी का एक धांसू प्लान बताने जा रहे हैं। जो भरपूर डेटा और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स यूजर के लिए लेकर आता है। इसमें डेली डेटा तो है ही, साथ में ओटीटी पर मनोरंजन का ऑप्शन भी मिल जाता है, वह भी बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के। तो जानते हैं इस प्लान के डिटेल। 

Jio लॉन्ग टर्म प्लान में एक पॉपुलर प्लान पेश करती है। यह लम्बी वैलिडिटी तक डेली बेसिस पर पर्याप्त डेटा, और कॉलिंग का बेनिफिट देता है। इसे कंपनी की वेबसाइट, या MyJio App के माध्यम से 2545 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। इसमें यूजर को डेली बेसिस पर 1.5GB डेटा मिलता है। अगर कुल डेटा बेनिफिट देखें तो कंपनी इसमें 540GB डेटा दे रही है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक ही रह जाती है। लेकिन इंटरनेट कनेक्शन फिर भी बना रहता है। प्लान में कस्टमर्स को Unlimited 5G डेटा भी मिल रहा है। लेकिन इसके लिए यूजर के पास 5जी इनेबल्ड डिवाइस का होना अनिवार्य है।

जियो के 2545 रुपये वाले प्लान में रोज 100 SMS फ्री मिलते हैं। अनलिमिटिड कॉलिंग इसका सबसे बड़ा फायदा है। 336 दिनों तक यूजर लोकल/एसटीडी कॉल्स इसमें असीमित संख्या में कर सकता है। जियो प्रीपेड प्लान कुछ कॉम्प्लिमेंट्री बेनिफिट्स भी आपको देता है। इस प्लान में ग्राहक को फ्री ओटीटी ऐप्स JioTV, JioCinema का सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही JioCloud का सब्सक्रिप्शन भी प्लान में शामिल है। 

JioTV पर टीवी शोज का कंटेंट देखा जा सकता है। अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। यहां पर क्रिकेट मैच के साथ ही लेटेस्ट ओटीटी रिलीज का लुत्फ भी उठाया जा सकता है। यहां पर ध्यान दें कि कंपनी इसमें जियो सिनेमा प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं करती है। इसके अलावा जियो प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज का ऑप्शन देता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप रिलायंस जियो की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »