Reliance Jio New Prepaid Plan : 365 दिनों तक रोज 2.5GB डेटा, जियो के नए रिचार्ज प्‍लान की सभी खूबियां जानें

Reliance Jio New Prepaid Plan : Jio ने एक और प्रीपेड रिचार्ज पेश किया है। 2545 रुपये के रिचार्ज प्‍लान पर 336 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 अगस्त 2023 17:00 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो ने पेश किया नया प्रीपेड रिचार्ज
  • प्‍लान की कीमत 2,999 रुपये है
  • यूजर्स को रोजाना 2.5GB डेटा मिलेगा

इस रिचार्ज प्‍लान के साथ JioCinema, JioTV और JioCloud जैसे कई जियो ऐप्‍स को फ्री में एक्‍सेस किया जा सकता है।

Reliance Jio New Prepaid Plan : रिलायंस जियो ने अपने कस्‍टमर्स के लिए एक नया इंडिपेंडेंस ऑफर प्रीपेड प्लान (Independence Offer prepaid plan) पेश किया है। इस प्‍लान के साथ यूजर्स को रोजाना 2.5GB डेटा मिलेगा, वो भी पूरे एक साल यानी 365 दिनों तक। प्‍लान की कीमत 2,999 रुपये है। यह रिचार्ज प्‍लान- अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS के बेनिफ‍िट्स भी पेश करता है साथ ही JioCinema, JioTV और JioCloud जैसे कई जियो ऐप्‍स को फ्री में एक्‍सेस किया जा सकता है। यही नहीं, फूड डिल‍िवरी प्‍लेटफॉर्म स्‍विगी (Swiggy) से 249 रुपये की खरीदारी पर 100 रुपये का ऑफ भी यूजर्स को मिलता है। 

Jio ने एक और प्रीपेड रिचार्ज (Jio Prepaid Recharge Plan) पेश किया है। 2545 रुपये के इस रिचार्ज प्‍लान पर 336 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। 
 

Reliance Jio के 2,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बेनिफ‍िट्स  

रिलायंस जियो की ऑफ‍िशियल वेबसाइट पर दी गई डिटेल्‍स के अनुसार, 2,999 रुपये के प्रीपेड टैरिफ पर 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS किए जा सकते हैं। यह इंडिपेंडेंस ऑफर प्रीपेड प्लान है और यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ JioCinema, JioTV और JioCloud का मुफ्त एक्सेस भी मिलेगा।

योग्‍य (eligible) सब्‍सक्राइबर्स को स्विगी पर 100 रुपये का ऑफ और यात्रा के जरिए बुक कराई गईं फ्लाइट्स पर 1500 रुपये तक ऑफ भी दिया जाएगा। कुछ अन्‍य ऑफर भी इस रिचार्ज प्‍लान के साथ बंडल्‍ड हैं जैसे- आजियो (Ajio) पर 999 रुपये से ज्‍यादा की खरीदारी पर 200 रुपये का डिस्‍काउंट मिलेगा और नेटमेड्स (Netmeds) पर 999 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर 20 फीसदी ऑफ दिया जाएगा। 
Advertisement
 

Reliance Jio के 2,545 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बेनिफ‍िट्स 


जैसाकि हमने बताया इस प्‍लान की वैलिडिटी 336 दिनों की है। यूजर्स को रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100SMS के बेनिफ‍िट्स दिए जाएंगे। JioCinema, JioTV और JioCloud का फ्री एक्‍सेस भी मिलेगा। योग्‍य सब्‍सक्राइबर्स अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ ले पाएंगे। 

इन प्‍लान्‍स के अलावा रिलायंस जियो के पास 349 रुपये का भी प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान मौजूद है। इस पर वही बेनिफ‍िट्स मिलते हैं, जो 2,999 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान पर दिए जा रहे हैं। सिर्फ वैलिडिटी 365 दिनों से 30 दिनों पर सिमट जाती है। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.