डेयरी मिल्क चॉकलेट के साथ Reliance Jio दे रही है 1 जीबी मुफ्त डेटा

अपनी दूसरी सालगिरह के मौके पर Reliance Jio अपने सब्सक्राइबर को 1 जीबी मुफ्त 4जी डेटा दे रही है। इसके लिए जियो यूज़र को कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट खाना होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 सितंबर 2018 19:08 IST
ख़ास बातें
  • मुफ्त डेटा के लिए डेयरी मिल्क चॉकलेट का रैपर होना ज़रूरी
  • यह ऑफर 30 सितंबर 2018 तक वैध है
  • इसके अलावा आपके फोन पर MyJio ऐप होना चाहिए
अपनी दूसरी सालगिरह के मौके पर Reliance Jio अपने सब्सक्राइबर को 1 जीबी मुफ्त 4जी डेटा दे रही है। इसके लिए जियो यूज़र को कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट खाना होगा। मुफ्त डेटा पाने के लिए सब्सक्राइबर के लिए यूज़र के पास कम से कम 5 रुपये का डेयरी मिल्क चॉकलेट का खाली पैकेट होना चाहिए। मुफ्त डेटा के अलावा Reliance Jio ने यूज़र को दूसरे जियो सब्सक्राइबर को यह मुफ्त डेटा ट्रांसफर करने की सुविधा भी दी है। यह ऑफर 30 सितंबर 2018 तक वैध है। इसके अलावा आपके फोन पर MyJio ऐप होना चाहिए।

मायजियो ऐप के होमस्क्रीन पर मुफ्त डेटा ऑफर का बैनर लाइव हो गया है। आप जैसे ही ऐप की स्क्रीन पर दिख रहे बैनर पर क्लिक करते हैं। इसके बाद वो पेज खुल जाता है जहां पर Participate Now बटन नज़र आता है। इसके बाद आपको डेयरी मिल्क के खाली रैपर का बारकोड स्कैन करके मुफ्त डेटा हासिल करना होगा।
Advertisement

एक्टिव सब्सक्राइबर चाहें तो इस डेटा को खुद इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर किसी और जियो यूज़र के अकाउंट पर ट्रांसफर कर सकते हैं। यह ऑफर 30 सितंबर तक वैध है। मुफ्त डेटा मायजियो अकाउंट में 7 से 8 दिनों में आ जाएगा। इसके अलावा हर जियो अकाउंट से सिर्फ एक रैपर की मदद से मुफ्त डेटा पाया जा सकता है।

इससे पहले टेलीकॉम कंपनी Vodafone ने Reliance Jio और Airtel से मुकाबले के लिए एक नया प्लान पेश किया था। वोडाफोन ने 159 रुपये का प्लान उतारा है। Vodafone यूजर को 159 रुपये के रिचार्ज में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेटा मिलेगा। वोडाफोन का यह प्लान सीधा एयरेटल और रिलायंस जियो के 149 रुपये वाले प्लान को टक्कर देगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Dairy Milk
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.